Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे षडयंत्रकारी – ठुकराल

Mumtyaz Ahmad February 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

प्रेस वार्ता में गरजे विधायक ठुकराल, लगाए कई तरह की गम्भीर आरोप।

चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे षडयंत्रकारी – ठुकराल

रूद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा से  निर्दलीय प्रत्याशी एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए विरोधी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। विधायक ठुकराल अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
कथित रूप से रंपुरा में वोटरों को पैसा बांटने की वायरल हो रही वीडियो को लेकर उन्होंने भाजपा के लोगों को घेरते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग येन केन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर हथकण्डा अपनाने को तैयार हैं उनके खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे हैं और पानी की तरह पैसा बहाकर वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस्ट इंडिया कंपनी ने देश को खोखला कर दिया था उसी तरह आज कुछ लोग रूद्रपुर में इस्ट इंडिया कंपनी की तरह रूद्रपुर को खोखला करने की कोशिश में जुट गये हैं। ठुकराल ने कहा सूचना अधिकार अधिनियम का दुरूपयोग करने वालों की टीम एक साथ मिल गयी हैं और उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है। ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर को लूटने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जायेगी। वह चौकीदार बनकर षडयंत्रकारियों के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे।

ठुकराल ने कहा कि चुनाव आयोग से एक प्रत्याशी को चालीस लाख रूपये खर्च करने की अनुमति है लेकिन अब तक दूसरे पक्ष के लोग करोड़ों रूपये खर्च कर चुके हैं इसकी शिकायत उन्होंने लिखित रूप से चुनाव आयोग से की है। एक सवाल के जवाब में ठुकराल ने कहा कि हिंदू अपना वोट तय कर चुका है मैने हिन्दुत्व की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ी थी इसलिए हिंदू समाज पूरी तरह उनके साथ है। 

ठुकराल ने कहा चुनावी समर में जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्हें इतना समर्थन मिलेगा। उनके समर्थकों ने चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए दिन रात एक करके उनके इस अभियान को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर की जनता इस बार ऐतिहासिक गाथा लिखने जा रही है। जो लोग छल प्रपंच के तरीके से इस चुनाव में घटिया काम करने पर उतारू थे। उन्हें जनता 14 फरवरी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। ठुकराल ने कहा कि सुंदरपुर में बंगाली समाज को बरगलाने के लिए जो षडयंत्र रचा गया वो भी पूरी तरफ फ्लाफ साबित हुआ है। इस घटना के बाद बंगाली समाज का पहले से अधिक प्यार और स्नेह उन्हें मिल रहा है। बड़ी संख्या में सुंदरपुर के लोग भाजपा छोड़ उनके समर्थमन में आ गये हैं। विरोधियों के मंसूबे पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। रूद्रपुर में ताश के पत्तों की तरह भाजपा बिखर रही है,इसके लिए छल प्रपंच करने वाले लोग जिम्मेवार हैं।
 ठुकराल ने कहा कि 14 फरवरी तक उनके खिलाफ ऐसे कई षडयंत्र और होंगे। उन्होंने कहा आज मेरे उपर संकट आया है। पहले भी संकट आया था जब उन्हें रूद्रपुर को बचाने के लिए जेल जाना पड़ा। घर की कुर्की हुई। मुझ पर भरोसा करें और षडयंत्रकारियों से सावधान हो जाये। ठुकराल ने कहा कि ये चुनाव नहीं मेरे लिए लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूंजीपतियों के बहकावे में न आये। ये इस्ट इंडिया कंपनी की तरह रूद्रपुर में काम कर रहे हैं। पानी की तरह पैसा बहाकर जनता को वोट को खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन जनता के लिए कुरबान है। जनता के लिए समर्पित हूं और समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि सीटी का बटन इतना दबाया जाये कि षडयंत्रकारियों के मंसूबे ध्वस्त हो जायें।

ख़बर शेयर करें -
Tags: निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल

Post navigation

Previous रुद्रपुर विधानसभा की जनता करेगी सही व गलत का फैसला –  राजकुमार ठुकराल
Next भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub