जमीनी विवाद मे हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।


*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — जघन्य हत्या काण्ड का सफल अनावरण, 02 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर संरक्षण में, आलाकत्ल रिवॉल्वर व कारतूस बरामद*➡️ *गदरपुर पुलिस ने जमीन विवाद में हुई हत्या का किया त्वरित खुलासा नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारी* ➡️ *घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर व कारतूस बरामद पुलिस ने दिखाया प्रभावी व त्वरित रिस्पॉन्स*➡️ *सीसीटीवी, सर्विलांस व मुखबिर तंत्र के आधार पर सुनियोजित तरीके से की गई कार्रवाई*➡️ *अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी रखते हुए आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है**घटना का विवरण*➡️ दिनांक 30.03.2026 को वादी श्रीमती उर्मिला सिंह पत्नी स्व० श्री सर्वेश्वर सिंह निवासी ग्राम बकैनिया, कोतवाली गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा कोतवाली गदरपुर पर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 29.03.2026 को उनके पति सर्वेश्वर सिंह को जमीन विवाद के चलते रंजिशन अभियुक्तगण सर्वजीत सिंह पुत्र स्व० रामचंद्र, रविशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या व अन्य द्वारा घर के बाहर रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई।➡️ प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 103(1)/115(2)/351(2) बी0एन0एस0 बनाम सर्वजीत सिंह आदि पंजीकृत किया गया।*पुलिस कार्यवाही*➡️ घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।➡️ पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। सुरागरसी-पतारसी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की लोकेशन ट्रैक की गई।➡️ सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन करते हुए अभियुक्तों की गतिविधियों को चिन्हित किया गया, उनकी मूवमेंट ट्रैक कर रूट मैप तैयार किया गया तथा हुलिये की पुष्टि की गई। मुखबिर खास की सूचना पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा कुईखेड़ी तिराहे के पास सकैनिया क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 01 विधि विवादित किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया।*बरामदगी का विवरण*➡️ 01 अदद लाइसेंसी रिवॉल्वर 32 बोर➡️ 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर➡️ 05 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*1. सर्वजीत सिंह पुत्र स्व० रामचंद्र निवासी ग्राम बकैनिया, कोतवाली गदरपुर, उम्र 45 वर्ष2. रविशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या निवासी ग्राम बकैनिया, कोतवाली गदरपुर, उम्र 46 वर्ष➡️ एक विधि विवादित किशोर संरक्षण में*विधिक कार्यवाही*➡️ अभियुक्त सर्वजीत सिंह के विरुद्ध धारा 103(1)/115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 30 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गई➡️ अभियुक्त रविशंकर उर्फ गुड्डू के विरुद्ध धारा 103(1)/115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 में कार्यवाही की गई➡️ विधि विवादित किशोर को संबंधित धाराओं में संरक्षण में लेकरनियमानुसार किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है➡️ अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है➡️ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही हैप्रकरण में विवेचना जारी है*पुलिस टीम*➡️ प्रभारी निरीक्षक श्री संजय पाठक, कोतवाली गदरपुर➡️ उ0नि0 श्री मुकेश मिश्रा, चौकी प्रभारी महतोष➡️ उ0नि0 श्री विजय कुमार, चौकी प्रभारी सकैनिया➡️ कानि0 756 जीवन फुलेरा➡️ कानि0 121 राजेन्द्र बिष्ट➡️ कानि0 1018 उमेश जोशी


