प्रदेश सरकार ने छठ पर्व पर घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी थी माँग।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
देहरादून/किच्छा। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड में छठ पर्व पर बुधवार (10नवंबर) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अवकाश का शासन की ओर से सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया हैं। वहीं छठ पर सार्वजनिक अवकाश के लिए ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की थी, जिसे सीएम धामी ने स्वीकार कर लिया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211108-WA0021.jpg)
विदित हो कि उत्तराखंड में साल 2016 में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की मांग पर छठ पर सार्वजनिक अवकाश होता था। मगर विगत कुछ वर्षों से छठ पर अवकाश को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में विधायक ने सीएम धामी से मुलाकात कर इस साल छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। जिसे सीएम धामी ने स्वीकार कर अधिकारियों को आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद आज शासन ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)