पैसे के लेनदेन में पीट पीटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- मंगलौर कस्बे के मलानपुरा मोहल्ले का मामला।
- आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211109_14585434.jpg)
मंगलौर। पैसों की लेनदेन को लेकर हुई मारपीट जीशान नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मारपीट के आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दे रही है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211109_14584644.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बे के मलानपुरा मौहल्ले में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब सड़क पर ही कुछ लोग जीशान की पिटाई करने लगे। जीशान को इतना पीटा की उसे अधमरा कर दिया। इसी बीच आस पास के लोगो ने बीच बचाव किया लेकिन तब तक जीशान बेहोश हो चुका था। भीड़ को देखते हुए आरोपी साथी सहित मोके से फरार हो गया। परिजनों ने जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। जीशान की मौत की खबर सुनते ही लोगो की भीड़ जमा होना शुरू गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जबकि भारी तनाव को देखते हुए मौके पर ही भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)