देखिये वीडियो :- बीते रोज किस तरह से पलटी थी डबल डेकर बस।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
बस हादसे में एक महिला की हो गई थी मौत, 65 लोग थे बस में सवार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220729_14134846.jpg)
ऋषिकेश। बीते रोज ऋषिकेश के मुनी की रेती पर एक बड़ा बस सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आ गया है। बताया जाता है कि इस बच्चे, महिलाऐं, पुरुषों सहित 65 लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला यात्री की मौत हो गईं थी।
यह डबल डेकर बस हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने आए यात्रियों से भरी हुई थी। जो कि यह बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ब्रेक फेल हो जाने से एनएच-58 पर पलट गई। इसमें एक यात्री महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया। बस में बच्चे, महिला और पुरुष सहित कुल 65 लोग सवार थे। वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो भी अब सामने आया है। वीडिया में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार बस ब्रेक फेल होने की वजह से बेकाबू होकर दीवार से टकराकर पलट गई। इस दौरान सड़क में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)