Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad November 15, 2026
ख़बर शेयर करें -
जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

*एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई, घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार*➡️ *एसएसपी के निर्देश पर गठित की गईं 05 विशेष पुलिस टीमें, लगातार दबिश देकर सभी पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*➡️ *मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एवं टी-शर्ट बरामद!*🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के सख्त निर्देशों एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर के बहुचर्चित नितेश जौहरी हत्याकाण्ड में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।*👉🏾घटना का विवरण:-*➡️ दिनांक 13.11.2026 को प्रातः जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर स्थित प्रजापति टेलीकॉम एवं राज टेलीकॉम के संचालकों के मध्य सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर विवाद एवं मारपीट हुई थी।➡️ उक्त विवाद के क्रम में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर परिसर में दोनों पक्षों के मध्य पुनः मारपीट एवं हमला हुआ। इस दौरान नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर नुकीली वस्तु से प्रहार किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में दिनेश जौहरी एवं कमलेश कुमार भी घायल हुए।➡️ घटना के संबंध में वादी दिनेश जौहरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पंतनगर में मु0अ0सं0-231/2026, धारा 103(1)/115(2)/118(1)/190/191(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।*एसएसपी के निर्देश पर तत्काल एक्शन, 05 विशेष पुलिस टीमों का गठन*➡️ घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री अजय गणपति द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली पंतनगर पुलिस की 05 विशेष टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।➡️ पुलिस टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर RFSL एवं फील्ड यूनिट से वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से आवश्यक प्रदर्श संकलित किए गए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का नियमानुसार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।*घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक 05 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में*➡️ एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 13.11.2026 को आकाश कुमार एवं विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।➡️ मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, बरेली के प्लेटफार्म संख्या-04 से गिरफ्तार किया गया था। बरेली से लाते समय थाना पुलभट्टा क्षेत्र में यश पेट्रोल पम्प के समीप अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया।➡️ पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।➡️ इसके अतिरिक्त दिनांक 14.11.2026 को चौकी प्रभारी सिडकुल उ0नि0 हेमन्त सिंह कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं एसओजी द्वारा लुमिनस फैक्ट्री के निकट निर्माणाधीन देवभूमि कॉलोनी के पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी कर अमन कुमार एवं भोला उर्फ देव मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*1. आकाश कुमार पुत्र विनोद कुमार, उम्र लगभग 31 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 को पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।2. विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार, उम्र लगभग 33 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, बरेली के प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया।3. विनोद कुमार पुत्र स्व0 रामावतार, उम्र लगभग 53 वर्ष—दिनांक 13.11.2026 की रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।4. अमन कुमार पुत्र विनोद कुमार को चौकी सिडकुल क्षेत्र से दिनांक 14 11.2026 की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।5. भोला उर्फ देव मंडल पुत्र विपुल मंडल, उम्र लगभग 23 वर्ष—चौकी सिडकुल क्षेत्र से दिनांक 14 11.2026 की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।उपरोक्त सभी अभियुक्त जगतपुरा, निकट हरी/हैरी मेडिकल स्टोर, वार्ड नम्बर–05, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर के निवासी हैं।*अभियुक्त की निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी*➡️ दिनांक 14.11.2026 को मुख्य अभियुक्त विकास कुमार की निशानदेही पर *आला क़त्ल* की बरादगी कर ली गई है।*न्यायिक रिमांड एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई*➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों का 14 दिवस का न्यायिक रिमांड स्वीकृत हो चुका है, तीनों अभियुक्त गणों को *जेल* भेज दिया गया है।जबकि शेष दो अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई प्रचलित है।➡️ पुलिस द्वारा घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।➡️ प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।*एसएसपी श्री अजय गणपति के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।

  • खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।

  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub