मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/07/VideoCapture_20230716-141220.jpg)
कलियर। जहां लगातार हो रही बारिश के पानी से जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है तो वही बारिश के पानी में ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छ भी बह कर आ रहें हैं। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 3 के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया तालाब में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
मगरमच्छ के डर से लोग रात में सही ढंग से सो भी नहीं रहे है वही जब इस मामले की जानकारी स्थानीय सभासद को मिली तो वह मोके पहुंचे और क्षेत्रीय अधिकारी को इसके बारे में अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल पिंजरा लगाया। तो वही स्थानीय लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं रात बे रात में मगरमच्छ उनके घरों में ना घुस जाए। स्थानीय सभासद ने अधिकारियों से मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कहीं।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)