जिलाधिकारी ने विवादित जमीनों समेत अवैध निर्माणों का किया निरीक्षण।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
कहा कि जल्द ही बैठक कर विवादों का होगा निस्तारण।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/01/VideoCapture_20230127-205059-2.jpg)
ऋषिकेश। ऋषिकेश शहर में लगातार बढ़ रहे जमीनों के विवाद और अवैध निर्माणों का संज्ञान डीएम देहरादून ने लिया है। डीएम सोनिका खुद आज विवादित जमीनों पर अवैध निर्माणों का निरीक्षण करने के लिए ऋषिकेश पहुंची। उन्होंने सबसे पहले पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित भूरी माई धर्मशाला का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह हीरालाल मार्ग स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड की भूमि पर पहुंच गई। यहां उन्होंने बन रही बड़ी-बड़ी इमारतों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। जिसके बाद वह विस्थापित कॉलोनी में अवैध निर्माणों की तस्वीरें देखने के लिए पहुंची। डीएम भरत विहार स्थित अपने नाम पर दर्ज भूमि को देखने के लिए भी गई। डीएम ने बताया कि उन्होंने विवादित जमीनों का निरीक्षण कर लिया है। अवैध निर्माणों की तस्वीरें भी उन्होंने देखी है। जल्दी ही अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें विवादित जमीनों के मसले हल करने की कोशिश की जाएगी। वैसे तो एमडीडीए लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ इलाकों से शिकायत है। जिन पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को कहा जाएगा।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)