दिव्यांग बालक को सांप ने काटा, उपचार के दौरान मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
दिनेशपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामबाग सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220705_100102.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामबाग गांव में सर्पदंश से 14 वर्षीय दिव्यांग बालक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि 14 वर्षीय सुजल मिस्त्री 7 वर्ष की उम्र में कमर में चोट लगने के कारण दोनों पैर काम करना बंद कर दिया था। जिस कारण वह चलने फिरने में असमर्थ था। देर शाम को सुजल को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया तथा आनन-फानन में परिवार के लोग बाजपुर निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पूरी घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है परिवार के लोग रो रो कर बुरा हाल है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)