वन विभाग की टीम ने किया 80 बंदरो का रिस्कयू।

बाजपुर। लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका की टीम ने बंदर पकड़ने के लिए आई टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। जहां टीम ने नगर पालिका क्षेत्र से करीब 80 बंदरों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा और वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

बता दें कि बाजपुर नगर पालिका के चीनी मिल, केशव नगर ओर गांधी नगर के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा था जिसको लेकर लोगों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह से समस्या के समाधान की मांग की गई थी। इसी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने आगरा से बंदर पकड़ने के लिए टीम को बाजपुर बुलाया। जहां टीम ने नगर पालिका क्षेत्र से करीब 80 बंदरों को पकड़ लिया। जिसके बाद टीम ने बंदरों को गड़प्पू वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि बाजपुर नगर पालिका द्वारा आगरा से बंदर पकड़ने के लिए अजहरुद्दीन की टीम को बुलाया गया है जिनके द्वारा बंदर पकड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के जिस क्षेत्र से बंदर की शिकायतें आएंगे उन क्षेत्रों में टीम को रवाना किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर काशीपुर एनजीओ से वार्ता की गई है और जल्द ही टीम द्वारा बाजपुर में कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा जल्द कार्य शुरू किया जाएगा और गोवंशीय पशुओं को गौशाला में भेजा जाएगा।
बाइट : गुरजीत सिंह …………. अध्यक्ष नगर पालिका बाजपुर


