गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर बोला धावा, मौके पर दर्दनाक मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
घर के आंगन में घूमने के दौरान बोला हमला, घर मे रहती थी बुजुर्ग महिला अकेली।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220128_21404354.jpg)
नरेन्द्रनगर। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी कुँजणी बेरनी गांव में गुलदार ने घर के आंगन में आयी बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गम्भीर रूप से घायल हुई महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20210614-WA0037-780x470-1.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर विधानसभा की पट्टी कुंजणी के बेरनी गांव में घात लगाए बैठे गुलदार ने 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला देवकी देवी जब कमरे बाहर निकल कर आँगन में आयी तभी घात लगाकार बैठे गुलदार ने हमला बोल दिया। महिला ने चीखपुकार मचाई तभी आवाज सुनकर नेपाली मजदूर बाहर निकले तो घर से 10 मीटर दूरी पर गुलदार दिखाई दिया। जो बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना रहा था। नेपाली मजदूरों के शोर करने पर गुलदार को अपनी तरफ आते देख नेपाली मजदूरों ने पत्थर उठाये तो गुलदार भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक गुलदार बुजुर्ग महिला के शरीर को क्षत-विक्षत कर चुका था। मामले सूचना पाते ही वन विभाग स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी तथा उनके दोनों बेटे सहित परिवार दिल्ली रहते हैं। घटना की सूचना से अवगत करा दिया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)