गोबर की दलदल में पत्नी को डुबोकर हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस ने किया गिरफ्तार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- 12 घण्टे में रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत काली मंदिर के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार।
- मामले का एएसपी क्राइम अभय कुमार द्वारा किया गया खुलासा।
- पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर करता था शक।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221002-WA0012.jpg)
रुद्रपुर। पत्नि पर शक करने के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की घर के पास स्थित गोबर के दलदल मे ले जाकर डूबा कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा आज अपरपुलिस अधीक्षक अभय सिंह द्वारा अपने कार्यालय में किया गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221002-WA0007.jpg)
विगत दिवस रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत शिमला पिस्तौर क्षेत्र में आजाद राजभर पुत्र रामविलाश राजभर निवासी करनई बलिया उ0प्र0 हाल निवासी डीएवी स्कूल शिमला पिस्तौर थाना रुद्रपुर अपने परिवार के गंगापुर फार्म में साथ रहता है। बताया जाता है पति नशे का आदि था तथा अपनी पत्नी पर शक करता था।आये दिन शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ मारपीट व गालीगलौत विगत 01 अक्टूबर को देर रात अपनी पत्नी 40 वर्षीय रानी को घर के पास स्थित गोबर के दलदल मे ले जाकर डूबा कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर सूरज व उसके भाई बहनो ने इसका विरोध किया तो आजाद राजभर ने उनके साथ भी मारपीट कर दी गयी। हत्या के बाद बाद खेतो की ओर भाग गया
बाईट – अभय कुमार सिंह – अपरपुलिस अधीक्षक (क्राइम)- ऊधम सिंह नगर
। जिसके बाद पुलिस मौके ओर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले के खुलासे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश व अन्य विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। अभियोग की विवेचना एसआई कमाल हसन के द्वारा सम्पादित की जा रही है। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर आरोपी 45 वर्षीय आजाद राजभर को किच्छा क्षेत्र काली मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह द्वारा अपने कार्यालय में किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया कि वह अपनी पत्नी मृतका रानी उम्र 40 वर्ष पर शक करता था जिस कारण उसके द्वारा यह जघन्य अपराधकारित किया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)