अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, घटना सीसीटीवी में कैद।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
बाइक सवार ने अस्पताल पहुचने से पूर्व तोड़ा दम, मृतक को घर मे मचा कोहराम।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220914_11481379.jpg)
किच्छा। जनपद ऊधम सिंह नगर में रोड दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जो की रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला जनपद की किच्छा कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ अनियंत्रित कैंटर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. लोगो ने आनन फानन में बाइक सवार को हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज में लाइव मौत कैद हो गयी है . पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. जहां पर एक कैंटर ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया।
बाईट – धीरेंद्र कुमार – कोतवाल, किच्छा
आपको बता दें की उधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आदित्य चौक के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। हादसे आ वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया बताया जा रहा है देवीदास निवासी ग्राम परशुरामपुर बहेड़ी बरेली सुनहरी वार्ड 6 में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। आदित्य चौक के निकट उसकी बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)