मेले में शराब के नशे में चूर सिपाही का वीडियो हुआ वायरल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
पुलिसकर्मी की हरकत से महोत्सव में आये दुकानदारों में पनप रहा है भारी आक्रोश।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221125_14492773.jpg)
पिथौरागढ़। बीती रात जनपद पिथौरागढ़ के कनालीछीना महोत्सव में शराब के नशे में चूर पुलिसकर्मी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सिपाही नशे की हालत में नजर आ रहा है। बाद में सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा सिपाही को अपने साथ ले जाया गया। उधर पुलिसकर्मी की इस हरकत से दुकानदारों में आक्रोश पनप रहा है।
आपको बता दें कि कनालीछीना महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशाशन द्वारा मेले में ड्यूटी करते हुए एक पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में एक व्यापारि महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पुलिसकर्मी शराब के नशे में भी चूर था, पुलिस प्रशासन की इस हरकत को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है उन्होंने नशे में चूर पुलिसकर्मी का मेडिकल कराने की मांग की।
आपको बता दें कि मामला बीते दिन रात का है जहां एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में दुकानदार महिला के साथ छेड़छाड़ करने का गम्भीर आरोप भी स्थानीय लोगों के द्वारा लगाया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221125_14493158.jpg)
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों टेक्सी चालको व क्षेत्र के लोगों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वो मित्र पुलिस की छवि पर दाग लगाता है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)