Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad September 5, 2026
ख़बर शेयर करें -

*एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर — बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार*➡️ *चोरी किए गए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद*➡️ *चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में थे आरोपी, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने धर दबोचे*

बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बंद घर में हुई चोरी का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है।पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।*घटना का विवरण*➡️ दिनांक 03 सितंबर 2026 को वादी श्री विजय कुमार प्रसाद निवासी कृष्णा कॉलोनी, कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीर दी गई कि वह दिनांक 28 अगस्त 2026 को अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए थे। वापस लौटने पर उनके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोरों द्वारा कमरे एवं अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु0अ0सं0 282/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।*48 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा*➡️ पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कॉलोनी, खजूर वाली गली स्थित बंद घर में चोरी करने वाले 02 व्यक्ति पंचवटी स्टेट के पास चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में खड़े हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद हुए।पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन के दूसरे दिन कृष्णा कॉलोनी की खजूर वाली गली में एक बंद मकान का ताला तोड़कर रात्रि में चोरी की थी तथा चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए जा रहे थे।*बरामदगी का विवरण*➡️ 01 सोने का हार, 01 मांगटीका, 01 मंगलसूत्र, 01 सोने की चैन मय लॉकेट, 01 जोड़ी सोने के झुमके, 04 सोने की अंगूठियां, 01 सोने की नथ/नोज रिंग, 01 चांदी का ब्रेसलेट, 02 चांदी के सिक्के, 04 जोड़ी चांदी की पायल, 05 जोड़ी बिछिया, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी का कमरबंद तथा 02 जोड़ी चांदी की पायजन बरामद की गई।*गिरफ्तार अभियुक्त*1. सुनील राजपूत पुत्र स्व0 श्री राजेश राजपूत, निवासी कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 02, करन वाली गली, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर, उम्र 19 वर्ष।2. विश्वजीत मंडल पुत्र कृष्णा मंडल, निवासी सौरभ नगर वार्ड नंबर 08, कोतवाली ट्रांजिट कैंप, जनपद उधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।*अभियोग*➡️ अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 305(ए)/3(5)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*पुलिस टीम*1. प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, कोतवाली ट्रांजिट कैंप2. उ0नि0 कीर्ति भट्ट3. उ0नि0 जितेन्द्र खत्री4. अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी5. हे0कानि0 अनिल कुमार6. कानि0 हिमांशु

ख़बर शेयर करें -
Tags: गिरफ्तार

Post navigation

Previous बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
  • Latest
  • Popular
  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • विविध

    सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    हर बरसात में उफनते नाले बन रहे हादसों का कारण, टेड़ा और बेलगढ़ में पुल की मांग तेज।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य

    किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण चल रहे 5 क्लीनिक मिले अवैध।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
  • सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub