रुद्रपुर मोबाईल शॉप पर लाखों की चोरी, पुलिस जुटी जाँच में।


रुद्रपुर। रुद्रपुर में मोबाइल की दुकान से लाखों के रुपए के मोबाइल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। काशीपुर बाईपास रोड अग्रसेन चौक के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गौरव मुंजाल की मोबाइल मंत्रा के नाम से दो मंजिला दुकान है, बुधवार की देर शाम को रोज की तरह दुकान बंद की थी और गुरुवार को जैसे ही दुकान के कर्मचारी ने दुकान का ताला खोला।

तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल के करीब 68 डिब्बे भी गायब थे। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी आनन फानन में दुकान पर पहुंचे और जब छत पर जाकर देखा। तो खाली मोबाइल के डिब्बों का ढेर लगा हुआ था और छत के प्रवेश गेट पर लगा लोहे का गेट भी टूटा हुआ पड़ा था। जिससे साफ था कि चोरों ने बेफ्रिक होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची। वही व्यापारी नेताओं ने घटना पर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। दुकान स्वामी का कहना था कि दुकान के अंदर 68 कीमती मोबाइल गायब है। जिन की कीमत 15-20 लाख रुपये के करीब है और गल्ले में 40 हजार रुपये की नगदी भी रखी हुई थी। बताया जा रहा है इस दुकान से एक साल पहले भी चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया था उसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका।


