Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम मे कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि।

Mumtyaz Ahmad June 20, 2021
ख़बर शेयर करें -

– जिले के प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदेश कांग्रेस की ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश की नेता थी।

– कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा उनके निधन से न सिर्फ कांग्रेस को बल्कि पूरे उत्तराखण्ड को बड़ी क्षति हुयी है, वह एक मजबूत आयरन लेडी थी।

रूद्रपुर। रुद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम मे कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि।


स्व.  इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सांसद एवं जिले के प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदेश कांग्रेस की ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश की नेता थी। उनके अचानक निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है उसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने अपना एक सच्चा, कर्मठ, इमानदार सिपाही खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हृदयेश ने जीवन पर्यंत कांग्रेस का झंडा बुलंद किया वह हमेशा गरीबों, मजदूरों की मदद करती रही। उनके द्वारा किए गए सामाजिक व राजनीतिक योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थी। अपने जीवन की आखरी सांस तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की। उन्होंने विपक्ष की नेता के रूप में सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते हुए


कार्यवहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि डा. इंदिरा हृदयेश उनके निधन से हमने संसदीय ज्ञान का एक ज्ञाता खो दिया है। उनका जाना संसदीय परंपराओं में एक गहरा शून्य पैदा करेगा। इंदिरा हृदयेश को संसदीय कार्यों का विशेष अनुभव था। उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में जनसेवा की और राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। इंदिरा हृदयेश का निधन कांग्रेस और राज्य दोनों के लिए बड़ी क्षति है। इंदिरा हृदयेश ने सकारात्मक राजनीति करके एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने कभी किसी फरियादी को निराश नहीं किया। गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रही। उनके निधन से न सिर्फ कांग्रेस को बल्कि पूरे उत्तराखण्ड को बड़ी क्षति हुयी है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ज्ञान का खजाना थीं। उनके अचानक से चले जाने से कांग्रेस ही नहीं पूरा प्रदेश में स्तब्ध है। इंदिरा हृदयेश प्रदेश की सशक्त नेता थीं। वह पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थी। वह सही को सही और गलत को गलत कहने में नहीं हिचकती थी। वह आयरन लेडी थी। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी।  श्रद्धांजलि सभा को अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित करते हुए इंदिरा हृदयेश के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष को याद कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव हरीश पनेरू, राजेन्द्र पल सिंह पाटू, भीम ठुकराल,शेलेन्द्र शर्मा, अरुण तनेजा, संजीव सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे, ममता हालदार, कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, मुक्ता सिंह, संदीप चीमा, डा.अजय सिंह, नासिर हुसैन, अनीता पाल, डा. सत्यजीत गुलाटी, जकी उल्ला खां,राम विलास, जफर भाई मुन्ना, अतुल पाल, सुरेश पाल, अंकित, पवन वर्मा, सुशील गावा,मदन लाल खन्ना,  चेतन भट्ट, देव कोली,रोहित शर्मा, नितिन कुमार, रोहित आर्य, रमेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।.

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेसियों को दी गई द्वारा श्रद्धांजलि स्व. इंदिरा ह्रदयेश

Post navigation

Previous बैडमिंटन हॉल को किराए पर दिए जाने के विरोध में खेल प्रेमियों ने विधायक राजेश शुक्ला को दिया ज्ञापन।
Next विश्व योग दिवस के अवसर पर चन्दोला होम्योपैथिक एवं मेडिकल कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया योग दिवस।
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub