एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ‘जिन्नात’ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़।


🛑 *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ‘जिन्नात’ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़*➡️ *भोले-भाले लोगों को रुपये डबल करने का लालच देकर की जा रही थी ठगी*➡️ *ठगी की रकम से बनाए आलीशान मकान, खरीदी महंगी गाड़ियां*➡️

*कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार**ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अंधविश्वास फैलाकर डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा*🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘जिन्न/जिन्नात’ के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले ग्रामीणों से करोड़ों रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 03 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।*ऐसे रचते थे ठगी का जाल*➡️ दिनांक 16.02.2026 को वादी शकील अहमद निवासी बांसखेड़ा द्वारा कोतवाली आईटीआई में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि गांव निवासी सरताज अली उर्फ कादरी बाबा, सफीक अहमद व मो० आरिफ द्वारा ग्रामीणों को यह कहकर अपने प्रभाव में लिया गया कि सरताज अली उर्फ कादरी बाबा पर ‘जिन्नात’ आता है, जो पैसे डबल कर देता है। बताया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व बांसखेड़ा में आयोजित एक धार्मिक जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में आए सरताज अली ने धार्मिक भाषणों के माध्यम से लोगों को प्रभावित किया और विभिन्न “स्कीमों” का प्रचार शुरू किया।*आरोपियों द्वारा चलाई जा रही कथित स्कीमें:*➡️ ₹15,500 प्रतिमाह जमा करने पर 40 दिन बाद ₹20,000 प्रतिमाह देने का लालच➡️ कामगारों के लिए ₹25,500 की योजना➡️ विधवाओं के लिए ₹6,500 की योजना➡️ बच्चियों के नाम पर ₹12,500 की योजना➡️ घर-घर प्रचार कर अशिक्षित व भोले-भाले लोगों (पुरुष एवं महिलाएं) को झांसे में लिया गया। अभियुक्तों के सहयोगियों द्वारा यह भी प्रचारित किया गया कि बाबा से जुड़ने वाले लोगों के पास “जिन्नात” के माध्यम से लगातार पैसा आ रहा है, जिससे उन्होंने प्लॉट, मकान व महंगी गाड़ियां खरीदी हैं।*डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी, ठगी की रकम से खरीदी संपत्तियां*➡️ जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने ग्रामीणों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि एकत्रित कर ली।ठगी की रकम से—➡️ सफीक द्वारा लगभग ₹20 लाख की लागत से नया मकान व एक बलेनो कार खरीदी गई।➡️ मो० आरिफ द्वारा लगभग ₹10 लाख का प्लॉट खरीदा गया।➡️ सरताज अली उर्फ कादरी बाबा द्वारा ग्राम धीमरखेड़ा में प्लॉट लेकर मकान निर्माण व बोलेरो वाहन खरीदा गया।➡️ अन्य साथियों द्वारा भी प्लॉट व स्कॉर्पियो/हाई-राइडर जैसे वाहन खरीदने की जानकारी प्रकाश में आई है।➡️ जब पीड़ितों द्वारा धन वापसी की मांग की गई तो अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी गई।*तत्काल मुकदमा पंजीकृत, पुलिस टीम गठित*🛑 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।➡️ थाना आईटीआई पर FIR संख्या 42/2026, धारा 318(4), 351(2), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अन्य संदिग्धों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई।*फरार होकर उत्तर प्रदेश में छिपने का प्रयास, रामपुर से धर दबोचा*➡️ अभियोग की जानकारी होने पर अभियुक्तगण घरों में ताला लगाकर गैर राज्य (उत्तर प्रदेश) भाग गए। संभावित असंतोष की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पीड़ितों को विश्वास में लेकर विशेष टीमों का गठन किया।➡️ दिनांक 17.02.2026 को अभियुक्तगण— सरताज अली उर्फ कादरी बाबा उर्फ सैयद मियां , शफीक , आरिफ को जिला रामपुर (उ०प्र०) से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। दिनांक 18.02.2026 को धारा 318(4), 351(2), 352, 61(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*पूछताछ में बड़ा खुलासा*➡️ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जनता में ‘जिन्न/जिन्नात’ के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर उनकी जीवन भर की जमा पूंजी हड़पने की बात स्वीकार की गई। अग्रिम विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*1. सरताज अली पुत्र अख्तर अली2. शफीक पुत्र रफीक3. आरिफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ(निवासी उपरोक्त)*पुलिस टीम*प्रभारी निरीक्षक रवि कुमारव० उपनि० अरविन्द बहुगुणाउ०नि० मनोज धोनी (विवेचक)अ०उपनि० दीपक चौहानहे०कानि० सिराज हुसैनकानि० धर्मेन्द्र भारतीकानि० राजेन्द्र जोशी*जनता से अपील*➡️ ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या रुपये डबल करने जैसी लालचपूर्ण योजनाओं से सावधान रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


