एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग टीम पर फायरिंग करने वाला नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

🛑 **➡️ *कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम पर जानलेवा फायरिंग की घटना में मुख्य आरोपी दबोचा गया*➡️ *अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक बरामद*🛑 दिनांक 17.02.2026 को बरहनी वन प्रभाग के वन दरोगा श्री ठाकुर दत्त ध्यानी द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी गई कि दिनांक 14.02.2026 की रात्रि जंगल गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों एवं अवैध असलहे के साथ जंगल की ओर गया है।

सूचना पर वन विभाग की अन्य टीमों को सतर्क किया गया।प्रातः लगभग 05:45 बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को पांच मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का संकेत दिया गया, जिस पर वे असंतुलित हो गए तथा मोटरसाइकिलों में रखी खैर की लकड़ी के गिल्टे जमीन पर गिर गए।इसी दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों द्वारा वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई। घटना के संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 40/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 BNS बनाम दलजीत सिंह आदि पंजीकृत किया गया।➡️ घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।दिनांक 18.02.2026 की देर रात्रि में पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त दलजीत सिंह उर्फ डल्लू को बरहनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त बंदूक को जंगल में छिपाना बताया।➡️ अभियुक्त की निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से 01 अदद 12 बोर बंदूक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी बंदूक से वन विभाग की टीम पर फायर किया गया था।➡️ गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को चिकित्सीय परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*➡️ दलजीत सिंह उर्फ डल्लू पुत्र – चरणजीत सिंहउम्र – 27 वर्षनिवासी – हरसान बरहेनी, बाजपुर *बरामदगी*➡️ 01 अदद बंदूक 12 बोर*पुलिस टीम*1. श्री नरेश चौहान – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बाजपुर2. श्री संदीप शर्मा – प्रभारी चौकी बरहनी3. श्री धीरेंद्र परिहार – उप निरीक्षक4. हे0का0 60 दीपक कपड़े5. का0 771 सुरेश बिष्ट


