सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्यवाही, रिश्वत लेते संग्रह अमीन व वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार।


Ai जनरेट 👆
सितारगंज। उत्तराखंड विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हए सितारगंज तहसील में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को र14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारी भूमि कुर्की समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त करने और केसीसी लोन की आरसी की कार्रवार्ड खत्म करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्लत मांग रहे थे। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर दोनों आरोपियो को उनके कार्यालय से ही दबोच लिया। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा भूमि कुर्की समाप्त कराने और जमीन को बंधनमक्त करने के एवज में र10 हजार जर्बाके वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा शिकायतकर्ताकी पत्नी के केसीसी लोन पर जारी आरसी की कार्रवार्ड समाप्त करने के बदले र6 हजार की रिश्वत मांग रहे थे।


