Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

वाह रे सिस्टम :- अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को सीज करना पटवारी को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर।

Mumtyaz Ahmad May 3, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • सूत्रों की माने तो रपटा पुल के पास हो रहे खनन पट्टे को निरस्त करने का किया गया था अनुमोदन?
  • निरस्त करने के अनुमोदन के बाद किसके इशारे पर फिर दोबारा हुआ था स्वीकृत?
  • पट्टे की आड़ में मिल रही थी अवैध खनन की शिकायतें, शिकायत पर पर पटवारी ने की थी कार्यवाही?
  • मिला सिस्टम से ईनाम, कार्यवाही करने वाले पटवारी का जसपुर तहसील हुआ ट्रांसफर?
  • शासन व सत्ता में मजबूत पकड़ के चलते नही पड़ा जुर्माना, सिर्फ हिदायत देकर कर दी इतिश्री?
  • किच्छा क्षेत्र में पटवारी के स्थान्तरण होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे है सवालिया निशान।
वाह रे सिस्टम :- अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को सीज करना पटवारी को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर।

किच्छा। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खनन कार्य मे जेसीबी व पोकलैंड मशीनों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा था। ऐसे में एक किच्छा क्षेत्र में खनन माफिया की सत्ता में मजबूत पकड़ के चलते एक राजस्व उपनिरीक्षक को जेसीबी सीज करना भारी पड़ गया। प्रशासन ने उसे जनपद के दूसरे क्षेत्र पर ट्रासंफर भी कर दिया। जिस पर प्रशासन की इस कार्यवाही से सवालिया निशान खड़े हो रहे है तथा प्रश्न चिन्ह भी लग रहे है।

वाह रे सिस्टम :- अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को सीज करना पटवारी को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर।

चर्चा भी है इस माफ़िया केखिलाफ खनन पर कार्रवाई करने वाले इस पटवारी का ट्रांसफर आखिर प्रशासन के किस बड़े अधिकारी और राजनेता के इशारे पर किया गया है? तो वही इस बात की भी चर्चा है कि किच्छा रपटा पुल के समीप गलत तरीके से अवैध खनन भी किया गया मगर इसके खिलाफ कोई भी जुर्माने डालने की कार्यवाही क्यों नही की गई? क्यों इस क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले को सिर्फ हिदायत दी गई? जबकि पूर्व में भी इस पट्टे को निरस्त करने की कार्यवही की गई तो फिर दोबारा उसी जगह पर कार्य करने की अनुमति किसके इशारों पर दी गई?  

वाह रे सिस्टम :- अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को सीज करना पटवारी को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर।

आप को बताते चले कि किच्छा राजस्व विभाग की टीम ने विगत 20 अप्रैल को पुरानी मंडी स्थित रपटा पुल के नजदीक गौला में अवैध खनन के खिलाफ छापेमार कार्यवाही की थी। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के निर्णयानुसार जेसीबी से खनन पर पूरी तरह पाबन्दी होने के बाबजूद जेसीबी से धड़ल्ले से खनन कार्य किया जा रहा था। जिसमें मौके से राजस्व विभाग ने उक्त जेसीबी पकड़कर तहसील मुख्यालय किच्छा में सीज कर दिया। मगर अवैध खनन के खिलाफ अचानक हुई छापामार कार्यवाही से खनन व्यवसायी के शासन और सत्ता में बैठे शुभचिंतकों को इतनी नागवार गुजरी कि एकाएक किच्छा राजस्व टीम में शामिल क्षेत्रीय पटवारी का स्थानांतरण किच्छा तहसील से जसपुर तहसील में करा दिया गया।

वाह रे सिस्टम :- अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को सीज करना पटवारी को पड़ा भारी, हुआ ट्रांसफर।

अगर इस तरह अवैध खनन कार्यवाही करने वाले अधिकारियों को इतना बड़ा ईनाम मिलेगा तो भविष्य में कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने से बचेगा? वही दूसरी ओर पटवारी के खिलाफ हुई स्थानांतरण की कार्यवाही से खनन व्यवसायियों के हौंसले बुलंद है। जबकि क्षेत्र में राजस्व विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है, सभी कर्मचारी इस मामले से पल्ला छुड़ाते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर अवैध खनन व्यवसायियों की उनके आकाओं की शासन और सत्ता मजबूत पकड़ के चलते इनके हौसले बुलंद है तथा कही न कहीं अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने वाले इन अधिकारियों के लगातार मनोबल गिर रहा है। 

ख़बर शेयर करें -
Tags: जेसीबी मशीन पटवारी को सीज करना पड़ा भारी हुआ ट्रांसफर

Post navigation

Previous मन्दिर समिति ने कराया मुकदमा दर्ज।
Next घास मंडी में धूमधाम से होगा बाबा श्री श्याम का संकीर्तन, निकाली जाएगी भव्य निशान यात्रा।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub