कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया बायोटेक भवन का लोकार्पण।

***उत्पादकता बढ़ाने में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका अहम- प्रदीप बत्रा*
पंतनगर,।- मंत्री परिवहन, सूचना प्रोद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं प्रोद्योगिकी उत्तराखंड प्रदीप बत्रा ने आज गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बतौर मुख्यातिथि जैव प्रोद्योगिकी परिषद मुख्यालय का लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस कार्य का शुभारम्भ माननीय मंत्री बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर व राष्ट्र गीत वन्देमातरम के गायन के साथ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादकता में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच तथा वैज्ञानिक तकनीकों सहित उत्पादों के आयात को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने रसायन रहित फसल उत्पादन हेतु जैवप्रौद्योगिकी आधारित प्रजातियों को विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। माननीय मंत्री प्रदीप बत्रा ने परिषद के कई उत्पादों नैनो उर्वरक, हर्बल ग्रीन टी, हर्बल साबुन, समरानी कप व मशरूम अचार का विमोचन कर जनता को समर्पित किया। इससे पूर्व माननीय मंत्री ने जैव प्रोद्योगिकी भवन के प्रयोगशाला व पुस्तकालय का निरिक्षण भी किया। इस दौरान माननीय मंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।निदेशक बायोटेक डॉ. संजय कुमार ने परिषद के समस्त गतिविधियों व नवीन योजनाओं को विभागीय मंत्री को अवगत कराया। निदेशक, यूसीबी ने बताया कि परिषद् का उद्देश्य शोध व विकास कार्यों को प्रदेश के किसानों, युवाओं व उद्यमियों तक पहुंचना है।अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं प्रगतिशील किसान डॉ. एस.एस. गौरैया ने सम्बोधित किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ माँ के नाम मिशन के तहत वृक्षारोपण किया गया व मंत्री प्रदीप बत्रा ने रूद्राक्ष का पेड़ लगाया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मणिन्द्र मोहन व डॉ. कंचन कार्की ने किया।इस अवसर पर डॉ. समीना मेहताब, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. के.सी. वर्मा, डॉ. रत्ना राय, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. गुरविन्दर सिंह सहित डॉ. सुमित पुरोहित सहित परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी उपस्थित रहे.


