हाथी ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट।


हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी/रुद्रपुर स्थित टांडा जंगल रेंज में अचानक ही लालकुआं से सटे जंगल में दो लोगों की हाथी के हमले में मौत हुई है, घटना जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते की हैं। जहां घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजश्व की टीम मौके पर पहुंची, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली ने बताया की वन विभाग और राजश्व की टीमें मौके पर गयी हैं, मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है, इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र और गाँव के करीब वन विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं।


