देखिये वीडियो :– रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर परिसर में हाथी ने की तोड़फोड़।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220508_152031.jpg)
रामनगर। जनपद नैनीताल के रामनगर गर्जिया मंदिर परिसर में देर रात अचानक गजराज आ धमका। गजराज ने जमकर उत्पात मचाते हुए जहां कई दुकानों में की तोड़ फोड़ वहीं पानी की टंकियों को भी तोड़ा। पूरा वाक्या पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
सीसीटीवी कैमरे में कैद गजराज👆👆
आप को बताते चले कि देर रात नैनीताल जनपद स्थित प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में अचानक एक हाथी ने खूब उत्पात मचाया, जहां हाथी प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों के पास मंडराता हुआ सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है। वही हाथी ने पास में श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई 2 पानी की टंकियों को भी तोड़ा साथ ही प्रसाद विक्रेताओं की 6 से ज्यादा दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। वही वन प्रभाग ने सूचना पर रात में उस क्षेत्र में गस्त बढ़ाने के साथ ही रात में उस क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)