देखिये वीडियो :- मनचले युवक की दो युवतियों चप्पलों से की जमकर धुनाई।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- मसूरी में युवतियों को छेड़ना पड़ा मनचले युवक को भारी, पिता व राहगीरों ने भी किये जमकर हाथ साफ।
- पुलिस ने भीड़ से बमुश्किल युवक को छुड़ाया, पुलिस लाई आरोपी युवक को कोतवाली।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220612_21292034-1.jpg)
मसूरी। उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में एक मनचले युवक की दो युवतियों ने जमकर जूते चप्पलों से धुनाई कर दी। बाद में सूचना और पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अन्य लोगो ने भी जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने बमुश्किल बचाकर मसूरी कोतवाली लाई, जहाँ उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
वीडियो 👆
बताया जा रहा है कि दो युवतियां मसूरी के घंटाघर चौक पर जा रही थी कि मनचले युवक ने एक बार फिर उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश करी जिस पर युवती ने अपना आपा खो दिया और मनचले की जमकर चप्पलों से धुनाई कर दी वहीं मौजूद लोगों ने भी मनचले की जमकर पिटाई की। मनचले द्वारा लगातार युवतियों को परेशान किया जा रहा था जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी ।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220612_21300008.jpg)
मनचले न सभी हदेे पार कर दी थी जिस पर दो युवतियों ने आपा खो दिया और मनचले की जमकर जूते चप्पल से धुनाई कर दी वही युवतियों के पिता भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा भी मनचले की जमकर पिटाई की गई। मनचले की हरकत को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी गुस्सा व्याप्त हो गया जिसके बाद लोगों ने भी मचलने की जमकर पिटाई की वह पुलिस ने बडी मुश्किलों से मनचले को लोगों के बीच में से बचाया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220612_21300158.jpg)
वह मसूरी कोतवाली ले जाया गया जहां पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।मसूरी पुलिस ने बताया कि मनचला संजू कुमार पुत्र गुरमुख उम्र 26 साल निवासी गांव नगला थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वह मसूरी में एक होटल में काम करता है उन्होंने कहा कि लगातार मनचला युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनको साथ अभद्रता करता था जिस पर युवतियों ने परेशान होकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। उन्होने कहा कि मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वह नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)