Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • देश विदेश
  • स्वास्थ्य

कहां, मृतक महिला अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग।

Mumtyaz Ahmad February 2, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • परिवार में ख़ुशी का माहौल, महिला की उम्र 102 के करीब।
  • रुड़की के मंगलौर क्षेत्र का है मामला, बना चर्चा का विषय।
कहां, मृतक महिला अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग।

रुड़की। अभी तक आपने करिश्मे तो होते देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे करिश्में से रूबरू करा रहे हैं कि आप भी इस करिश्मे को सुनकर हैरान रह जाएंगे, दरअसल मामला रूडकी की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, यहां एक गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, दरअसल यहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं, सभी रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे, लेकिन अचानक मृतका के शरीर में हरकत देख सभी हैरत में पड़ गए, हालांकि किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मृतका बुजुर्ग महिला ने आंखें खोली तो वहां पर मौजूद सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं अब ये घटना मंगलौर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को किया था मृत घोषित-
जानकारी के मुताबिक मंगलौर क्षेत्र के नारसन खुर्द निवासी विनोद की 102 वर्षीय माता ज्ञान देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी, जानकारी मिली है कि अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में डॉक्टर को घर पर बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई, डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं इस खबर के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो गया, परिजनों ने उनकी मौत की खबर अपने सभी रिश्तेदारों को दी, जिसके बाद सभी रिश्तेदार और ग्रामीण उनके घर पर जमा हो गए, इसके बाद महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने वाले थे तो अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस होने लगी, वहीं जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी।

बाईट – विनोद (पोता)


जिंदा होने के बाद महिला की चाट खाने की मांग-
वहीं अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई 102 साल की वृद्ध महिला को जिंदा होने के बाद जब परिवार वालों ने उनसे खाने के लिए पूछा की आपको रसगुल्ले खाने हैं किसी ने पूछा कि चाट खाओगी तो उन्होंने चाट खाने के लिए हां कर दी, जिसके बाद महिला को गुरुकुल से चाट लाकर खिलाई गई, जिसके बाद महिला पहले की तरह बातें करने लगी, महिला के पौत्र ने बताया कि उनकी दादी करीब सात घंटे मृत रही, जिसके बाद अचानक उनकी सांसें चलने लगी और घर में खुशी का माहौल हो गया।
परिवार में छाया खुशी का माहौल…..
वहीं महिला के होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी तो वहीं अचानक खुशी का माहौल बन गया, विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं, उन्होंने बताया कि उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है, होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।

बाइट– विनोद (महिला का पोता)

ख़बर शेयर करें -
Tags: मृतक महिला हुई जिंदा

Post navigation

Previous जोशीमठ को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के पास नही है कोई मजबूत प्लान :- शम्भू पोखरियाल।
Next सीएम धामी सख्त,  यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में एसआईटी जांच के बाद हुआ मुकदमा दर्ज।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub