देखिये वीडियो – शातिराना अंदाज में महिला ने साड़ियों पर किया हाथ साफ!!
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220329_16565053.jpg)
श्रीनगर। श्रीनगर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली रोड पर स्थित साड़ी की दुकान में बड़े ही शातिराना अंदाज में एक महिला ने दुकान में रखी साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। हाथ ही इस तरह साफ किया कि दुकान दार को भनक तक नही लग सकी।शातिर इतनी कि दुकानदार महिला को साड़ियां दिखाने में उलझा रहा और महिला ने चुपके से दुकान में रखी 3 साड़ियों को अपने बेग में डाल दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
जब दुकानदार को कुछ शक हुआ तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। फुटेज में महिला द्वारा चोरी की पूरी घटना साफ नजर आ रही है। वहीं, अब महिला द्वारा चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।। हालांकि, अभी तक दुकान स्वामी द्वारा पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)