Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल

जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, गुस्से में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम।

Mumtyaz Ahmad December 18, 2024
ख़बर शेयर करें -
जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, गुस्से में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम।

रामनगर। रामनगर के ग्राम रिंगौडा क्षेत्र में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव नेशनल हाईवे 309 पर रखते हुए जमकर प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगा दिया ग्रामीणों के आक्रोश के आगे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं ग्रामीण बाघ को गोली मारनेकी मांग 3 घंटे से अधिक तक ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान अधिकारियों ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोक भी हुई है।

जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, गुस्से में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम।

जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रिंगोड़ा गांव की बुजुर्ग महिला 70 साल की तुलसी देवी अपने साथियों के साथ जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। इसी दौरान आदमखोर ने तुलसी देवी पर हमला कर दिया। आदमखोर महिला को अपने साथ घसीटते हुए कोसी नदी की ओर लेकर चला गया।तो वही हमले की जानकारी तुलसी देवी के साथ मौजूद महिलाओं ने गांव जाकर ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। बता दे काफी ढूंढने के बाद महिला का शव मजार नाले की ओर 500 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला। वही इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते ग्रामीण दो किलोमीटर तक पैदल चलकर शव को लेकर अपने गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रामनगर वन विभाग के डीएफओ दिगंत नायक नायक ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि मौके पर वन कर्मियों की कष्ट लगा दी गई है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील करते हुए बताया कि घटना के संबंध में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को अवगत कराते हुए इस बाघ को पकड़े जाने की मौखिक अनुमति मिल गई है उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाघ को पकड़े जाने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी करने के साथ ही ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम को भी रवाना किया जाएगा उन्होंने बताया कि गांव में पानी की समस्या को लेकर रामनगर विधायक से हुई वार्ता के बाद विधायक द्वारा इस गांव में विधायक निधि से हैंड पंप लगाने के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई है उन्होंने बताया कि गुरुवार से इस क्षेत्र में पंप लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी तथा मृतका के परिजनों को नियम अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी इसके बाद आकोर्षित ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: उतारा बाघ महिला को मौत

Post navigation

Previous पेंट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान।
Next एंबुलेंस से गांजे की तस्करी, 2 तस्करों को 58.16 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • चरस के साथ अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    चरस के साथ अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार।

  • खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का फूंका पुतला।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का फूंका पुतला।

  • थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने वाले 10 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार.
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने वाले 10 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार.

  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।

  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • चरस के साथ अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार।
  • खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का फूंका पुतला।
  • थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने वाले 10 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार.

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub