20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
*एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख— 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*➡️ पुलभट्टा पुलिस ने ऊधमसिंहनगर-बरेली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
➡️ शातिर अभियुक्त बहेड़ी (बरेली) से स्मैक लेकर हल्द्वानी क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे, पुलिस ने धर दबोचे।➡️ दोनों के कब्जे से कुल 20.10 ग्राम स्मैक बरामद।➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक बिक्री करने वाले तथा बहेड़ी के स्मैक तस्कर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।➡️ प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।दिनांक 13.09.2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा गोला नदी पुल के उत्तरी छोर, कट के पास ऊधमसिंहनगर-बरेली बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से किच्छा की तरफ आते दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।*तलाशी के दौरान—*1. फैजल अहमद पुत्र सुहेल खान, निवासी वार्ड नं. 02, शीशमहल, शारदा फैक्ट्री के सामने, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से 10.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई।2. आदित्य सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट, निवासी वार्ड नं. 37, मधुवन कुटीर, मल्ला चौपुला, जोहार ज्योति, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र करीब 37 वर्ष के कब्जे से 10.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई।इस प्रकार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 20.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई।*पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी*➡️ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे बहेड़ी क्षेत्र से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक की बिक्री करने वाले कुछ व्यक्तियों तथा बहेड़ी के स्मैक तस्कर के संबंध में भी जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर शीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*वैधानिक कार्यवाही*➡️ अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *पुलिस टीम*1. उ0नि0 ओमप्रकाश नेगी2. अ0उ0नि0 प्रताप सुयाल3. कांस्टेबल चारु पन्त4. कांस्टेबल शुभम सैनी
