Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर
  • स्वास्थ्य

ऊधम सिंह नगर नहीं लगेगा ग्रीष्मकालीन धान, जिलाधिकारी ने लगाई रोक।

Mumtyaz Ahmad November 30, 2024
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि जनपद में 1.08 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि में खरीफ मौसम में मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। कृषकों के द्वारा अतिरिक्त कृषि आय के सृजन हेतु जायद फसल के मौसम में लगभग 20 से 22 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि में ग्रीष्मकालीन धान की खेती की जा रही है, जो कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से हानिकारक है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने से भूमिगत जलस्तर का लगातार गिरना एवं जल की गुणवत्ता का भी प्रभावित होना, मृदा का स्वास्थ्य प्रभावित होना, मृदा में कड़ी परत का बनना, वर्ष में दो बार पडलिंग से मिथेन गैस का उत्पन्न होना, खरीफ की मुख्य फसल धान में कीट एंव रोगों का प्रकोप अधिक होने से मुख्य फसल के उत्पादन लागत में काफी वृद्धि होना एवं फसल में रसायन अवशिष्ट का अधिक हो जाना आदि विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। उन्होने बताया कि जनपद के तीन विकास खण्ड जसपुर, काशीपुर, बाजपुर रेड जोन में हैं, जहां पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जनपद के अन्य विकास खण्डों का भी जल स्तर काफी तेजी से नीचे जा रहा है, यदि यही स्थिति रही तो समस्त जनपद में भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चले जाने की अत्यधिक सम्भावना है।

ऊधम सिंह नगर नहीं लगेगा ग्रीष्मकालीन धान, जिलाधिकारी ने लगाई रोक।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती को रोकने एवं विकल्प के रूप में अन्य फसलों जैसे ग्रीष्मकालीन मक्का एवं गन्ना फसल की पैदावार को बढ़ावा दिये जाने हेतु जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा दिनांक 16 मई 2024, 27 अगस्त, 2024, 12 सितम्बर, 2024 एवं 18 अक्टूबर, 2024 को जनपद में कृषकों एवं कृषक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की गयीं, जिसमें जनपद के विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थानो से आये वैज्ञानिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का लगाने को लेकर कृषकों एवं कृषक संगठनों के द्वारा सुझाव दिये गये हैं कि मक्का उत्पादन हेतु मक्का बीज, बुबाई व कटाई हेतु यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाय, कटाई के समय नमी प्रतिशत अधिक होने पर भी विक्रय सुनिश्चित किया जाये, तो कृषक ग्रीष्मकालीन धान की खेती के स्थान पर ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती कर सकते हैं। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती को प्रोत्साहित किये जाने हेतु मक्का फसल की विक्रय व्यवस्था हेतु जनपद में स्थापित ईथेनोल उत्पादक फर्म के साथ चर्चा कर फर्म के द्वारा मक्के की गुणवत्ता के आधार पर भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम०एस०पी०) पर मक्का (14 प्रतिशत नमी) पर क्रय करने की सहमति प्रदान की गयी, जिसके लिये कृषक एवं ईथेनोल उत्पादक फर्म के मध्य एम०ओ०यू० किये जा रहे है। गन्ने की फसल को बढ़ावा दिये जाने हेतु वर्तमान में जनपद में स्थापित चीनी मिलों को उच्चिकृत किया गया है एवं चीनी मिलों द्वारा कृषकों को समय पर उनके उत्पाद का भुगतान किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। ग्रीष्मकालीन हाइब्रिड मक्का फसल की पैदावार को बढ़ावा दिये जाने हेतु मक्के की बुवाई से लेकर उसकी कटाई में प्रयोग होने वाले यंत्रों को कृषकों को उपलब्ध कराये जाने की भी व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 को जनपद में कृषकों एवं कृषक संगठनों के साथ आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी एवं बैठक में उपस्थित समस्त कृषकों एवं कृषक संगठनों द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की खेती न करने हेतु संकल्प भी लिया गया। जिलाधिकारी ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती से होने वाले दुश्प्रभावों के दृष्टिगत जनपद में धान की बुवाई, नर्सरी एवं रोपाई को तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित किया है। उन्होने कहा है कि दलदली एवं जल भराव वाली कृषि भूमि जहों पर गन्ने एवं ग्रीष्मकालीन मक्के का उत्पादन अच्छा नहीं हो सकता है, ऐसी कृषि भूमि वाले किसान मुख्य कृषि अधिकारी के माध्यम से अनुमति प्राप्त करेंगे। इस आदेश के विरुद्ध प्रतिवेदन 30 दिवस के अर्न्तगत मुख्य कृषि अधिकारी के कार्यालय में किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: लगाई रोक

Post navigation

Previous आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, टिहरी झील में शुरु हुआ क्रूज बोट का संचालन।
Next पढ़िए खबर :- कहां पुलिस और गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub