Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति

राहुल गांधी की दादी ने लगाई थी इमरजेंसी, कांग्रेस है तानाशाह – अजय भट्ट

Mumtyaz Ahmad February 6, 2022
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। देश के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रविवार को रुद्रपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के लिए डोर-टू-डोर जाकर भाजपा के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रुद्रपुर पहुंचने पर रक्षा राज्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

राहुल गांधी की दादी ने लगाई थी इमरजेंसी, कांग्रेस है तानाशाह – अजय भट्ट


इस मौके पर अजय भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जिसमें कभी मां तो कभी बेटा ही अध्यक्ष होता है, इसे ही राजशाही और तानाशाही कहा जाता है। ऐसी पार्टी के सांसद राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह कहते हैं तो खुद राहुल उपहास के पात्र बन जाते हैं। राहुल गांधी वो नेता हैं, जो अपने सलाहकारों की तैयार की हुई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वे क्या बोल रहे हैं, किसके बारे में बोल रहे हैं क्यों बोल रहे हैं यह शायद उन्हें खुद को भी पता नहीं होता है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह कहा है। राहुल गांधी के इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि हां मोदी तानाशाह हैं, क्योंकि उन्होंने कोविड काल में गरीबों को मुफ्त राशन दिया, महिलाओं के खाते में पैसा दिया, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया। मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। कोरोना से देश को बचाने के लिए मुफ्त में वैक्सीन लगाने का अभिायन अभी चल रहा है। अगर यह तानाशाही है तो हांं मोदी तानाशाह हैं। किसानों के खाते में सीधे 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करने, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवाद पर शिकंजा कसना तानाशाही है तो मोदी तानाशाह हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना यदि तानाशाही है तो मोदी तानाशाह है। अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का इतिहास पढ़ लेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि तानाशाही भाजपा में नहीं बल्कि कांग्रेस में थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि तानाशाही का असली अर्थ मैं बताता हूं। 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगाया था, किंतु तानाशाह इंदिरा गांधी ने अदालत के इस निर्णय को मानने से इनकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को देश में इमरजेंसी लागू कर दी थी, इसे कहते हैं तानाशाही।1984 में सिखों का कैसे कांग्रेसियों ने नरसंहार किया था यह किसी से छिपा नहीं है। फिर भी राहुल गांधी के पापा कहते हैं कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिल ही जाती है, इसे कहते हैं तानाशाही। 1984 के सिख नरसंहार करने वालों को सजा दिलाने का काम भी भाजपा की सरकार में हुआ, कांग्रेस ने तो सिखों के कातिलों को संरक्षण देने से लेकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है, इसे कहते हैं तानाशाही। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को वोट देने की अपील। रक्षा 
राज्यमंत्री ने रुद्रपुर में घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस मौके पर सुरेश परिहार,  भारत भूषण चुघ,  उत्तम दत्ता, रामप्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, विकास शर्मा, सुरेश कोली, राधेश शर्मा, नितिन, नरेश उप्रेती, चंद्रसेन कोली, सुरेश पांडेय,  नीरज शर्मा, लीलाधर पांडेय आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अजय भट्ट के समर्थन में उतरे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा

Post navigation

Previous केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं प्रदेश सहप्रभारी व सांसद लॉकेट चैटर्जी ने भाजपा प्रत्याशी शिव के पक्ष में मांगे वोट।
Next कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ ने किया किच्छा विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क।
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub