Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर

Mumtyaz Ahmad February 8, 2022
ख़बर शेयर करें -
भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर

रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में मेयर रामपाल सिंह  समेत कई भाजपा नेताओं ने माॅडल कालोनी, ट्रांजिटकैम्प, आवास विकास, जगतपुरा, भूरारानी, सिंह कालोनी, मलिक कालोनी, शांति कालोनी, इन्द्रा बंगाली कालोनी में धुंधाआर चुनाव प्रचार करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर वोट की अपील की। 

भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर


जनसंपर्क में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर पूरी निष्ठा से काम करते हुए हर वर्ग का विकास किया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद आज देश मजबूती से खड़ा है तो यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। कोरोना जैसी महामारी में जब पूरी दुनिया में त्रहि त्रहि मची थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत इच्छा शक्ति ओर सूझ बूझ का परिचय देते हुए देश को  न सिर्फ फिर से खड़ा होने की ताकत दी बल्कि कोरोना के खिलाफ जंग के मामले में भारत की दुनिया भर में तारीफ हुई।

भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर

मेयर ने कहा कोरोना जैसी महामारी के समय में पूरा भारत एकजुट होकर खड़ा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य कर इस संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों, गरीबों और बच्चों आदि के बीच में जाकर उन्हें भोजन, राशन सामग्री, दवाई, मास्क आदि उपलब्ध कराए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए प्रवासी श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, किसानों आदि के लिए योजनाओं का संचालन कर पूरे देश में इतिहास रचा है। मजदूरों को एक-एक हजार रुपये और राशन किट वितरित किये गये। इस संकट की घड़ी में उनके जीवन को सरल बनाने का काम भी किया गया है।
 मेयर ने कहा जब कोरोना संकट ने दस्तक दी, उस समय यहां एक भी टेस्टिंग लैब की कमी थी। आॅक्सीजन की कमी थी। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इस पर भाजपा सरकार ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त किया। आज हर जिले में आॅक्सीजन प्लांट हैं। अस्पतालों में पर्याप्त सुविधायें है। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन में भारत ने दुनिया भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। कोरोना से लड़ाई में न सिर्फ सरकार बल्कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता ने भी मानवता का धर्म निभाया और जरूरतमंदों की खुलकर सेवा की। मेयर ने कहा पार्टी कार्यकर्ता ही हमारा आधार है। पार्टी की चेतना है और पार्टी की आत्मा है। कोराना के संकट काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर और समय-समय पर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों में जनपद स्तर पर सेवा भाव प्रदर्शित किया।  कार्यकर्ताओं ने न केवल चुनौतियों को स्वीकार किया बल्कि उन चुनौतियों का सामना करते हुए श्रेष्ठ परिणाम भी दिए। इसी की  बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी लोगों के दिलों में बस चुकी है। एक तरफ सरकार और कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से कोरोना काल में लोगों की सेवा में लगे रहे दूसरी तरफ विपक्ष के लोग संकट की इस घड़ी में भी पीएम मोदी की आलोचना कर उनकी छवि को धूमिल करने में लगे रहे। आज समय आ गया है कि ऐसे आलोचकों को जवाब दिया जाये। जनता कोरोना काल में की गयी सेवा का प्रतिफल इस चुनाव में पार्टी को जरूर देगी। इस दौरान भाजपा नेता विकास शर्मा, तरूण दत्ता, भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जनसम्पर्क भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में

Post navigation

Previous चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे षडयंत्रकारी – ठुकराल
Next पुलिस ने 2.50 करोड़ कीमत की नकली दवा व उपकरण किये बरामद।
  • Latest
  • Popular
  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub