Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश

पुलिस ने 2.50 करोड़ कीमत की नकली दवा व उपकरण किये बरामद।

Mumtyaz Ahmad February 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली फेक्ट्री का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार।

रुद्रपुर/काशीपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस की सक्रियता के चलते कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक़ली दवा बनाने वाली फेक्ट्री का पर्दाफाश किया तथा 2.50  करोड़ रुपए कीमत की नकली दवाईयां बरामद। पुलिस ने इस मामले में दस लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 2.50 करोड़  कीमत की नकली दवा व उपकरण किये बरामद।


मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बरिन्दरजीत सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के क्रम में थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/ मादक पदार्थ एवं अवैध धनराशि की तलाश के क्रम में कई टीमें थाना क्षेत्र में सुरागरसी में रवाना थी। इसी दौरान पुलिस टीम के कानि0 455 नीरज बिष्ट, कानि0 347 देवेन्द्र बिष्ट को सूचना मिली कि नैनी फैक्ट्री के पीछे बाबरखेड़ा (शाहगंज) में एक घर में कुछ अवैध गतिविधि की सूचना है इस सूचना पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया एवं इस संदिग्ध घर से जानकारी की गयी तो पता लगा कि यहाँ पर नकली दवाईयों की फैक्ट्री चल रही है।

पुलिस ने 2.50 करोड़  कीमत की नकली दवा व उपकरण किये बरामद।

इस पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर सुधीर कुमार को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया एवं सावधानी एवं सतर्कता से क्षेत्राधिकारी काशीपुर वीर सिंह के नेतृत्व में उक्त घर पर दबिश दी तो यहां पर 10 व्यक्ति उपस्थित मिले। जिनमें से विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी मौहम्मदपुर जट थाना मंगलौर जिला हरिद्वार हाल निवासी ग्राम सुल्तानगढ़, थाना कुण्डा, जनपद- ऊधम सिंह नगर ने बताया कि यह फैक्ट्री उसने लगायी है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी थाना कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार से नकली दवाई की फैक्ट्री चलाने पर जेल गया था। मौके पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट भी उपस्थित आयी। तत्पश्चात पुलिस टीम की देखरेख में दोनों वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों द्वारा मौके पर मिली सभी दवाईयों, कच्ची सामग्री को नियमानुसार कब्जे मे लिया गया तथा मौके पर जो मशीने लगी है वो काफी भारी होने के चलते उनको  मकान में रखकर मकान को सील किया गया।

बाईट – बरिंदर जीत सिंह – पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर

थाने पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा सभी अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा FIR NO- 32/2022 U/S 17,18,18C औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 व 420,120B, 274,275,276,468 भा0द0वि0 व 103/104 Trade Mark Act व 63 कापी राइट एक्ट पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए बरामद माल में 14 पेटी यूरिमेक्स डी, 10 रैपर के कट्टे शिपला कम्पनी, 10 कट्टे डाई बेसिस, 06 कट्टे मेड स्टार्च, 02 कट्टे माईक्रो क्रिस्टलाईन सैल्यूकोज, 04 कट्टे मैग्नीशियम स्टीरेट, 02 प्लास्टिक की थैली यूरीमेक्स डी की खुली गोलियां 65 किग्रा, एक थैली मोनोसैफ-16 किग्रा, दो थैली वाईक्लैब 25 की खुली गोलियां 51 किग्रा, एक थैली टेल्मा 40 व 03 अन्य कट्टे 1.5 किग्रा, 06 दवाईयां बनाने की बड़ी बड़ी मशीने, 09 प्लास्टिक की थैली दवाई बनाने के औजार, 03 थैली दवाईयो का पिसा हुआ पाउडर लगभग 90 किग्रा, प्रिन्टेड फॉयल -02 पुलिन्दे समेत होण्डा अमेज कार UKOSAY 8504 को भी बरामद किया है। वही बरामद दवाईयों का बाजार मूल्य लगभग 02 करोड़ रूपये व फैक्ट्री में लगी हुयी मशीनरी का मूल्य करीब 50 लाख रूपये कल मूल्य 02 करोड़ 50 लाख रूपये आंकी गई है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण में विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी मौहम्मदपुर जट थाना मंगलौर जिला हरिद्वार हाल निवासी ग्राम सुल्तानगढ़ थाना कुण्डा जनपद-ऊधम सिंह नगर, सहदेव गुप्ता पुत्र श्याम स्वरूप गुप्ता पता ग्राम भोजीपुरा बहेड़ी जिला बरेली, देवराज गुप्ता पुत्र श्री श्यामस्वरूप गुप्ता ग्राम भोजीपुरा बहेडी जिला बरेली उ0 प्र0, रविन्द्र कुमार पुत्र जयवीर सिंह पता ग्राम पहाडपुर थाना अनूपशहर बरेली उ0 प्र0, प्रदीप सिंह पुत्र वलवीर सिहं पता बनियानी पूर्वा थाना देहात कोतवाली जिला हरदोई उ0 प्र0, वासुदेव पुत्र भगवान स्वरूप निवासी पीपलसाना चौधरी थाना भोजीपुरा बरेली उ0 प्र0, जगमोहन वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी हरियावाला नियर जगपाल चौधरी थाना कृण्डा ऊसि.नगर, सचिन कुमार पुत्र श्री राजकुमार ग्राम मालधन रामनगर नैनीताल, उदित कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ग्राम कोटला नगला थाना भगतपुर मुरादाबाद उ० प्र०, पाकेश पुत्र श्री चरनजीत सिंह निवासी कुदय्योवाला थाना कुण्डा उ0सि नगर को गिरफ्तार किया है। टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर वीर सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, उपनि० पुरण सिंह तोमर चौकी प्रभारी सूर्या, 30नि0 मनोहर चन्द चौकी प्रभारी मण्डी, अमित शर्मा चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी, कनि.नीरज बिष्ट  देवेन्द्र बिष्ट, सुमित कुमार, मनोज बोरा, नीरज नेगी, जितेन्द्र चौहान, नरेश चौहान, विनोद कम्बोज, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार, जनप ऊधम सिंह नगर, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, जनपद नैनीताल शामिल थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: नक़ली दवा का भंडाफोड़ पुलिस ने किया खुलासा

Post navigation

Previous भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा कोरोना काल में की गयी सेवा का फल – मेयर
Next रुद्रपुर में आयोजित होने वाली पीएम मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक – राजू
  • Latest
  • Popular
  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub