Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

Mumtyaz Ahmad November 15, 2026
ख़बर शेयर करें -
विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स ने उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्य के सभी महापौरों के साथ समन्वय स्थापित करने और स्थानीय निकायों से जुड़ी समस्याओं एवं चुनौतियों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है। राष्ट्रीय स्तर के संगठन की ओर से मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को रुद्रपुर के साथ-साथ उत्तराखंड के शहरी विकास और स्थानीय निकायों के लिए भी अहम माना जा रहा है।ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के सचिव मनोज गुप्ता की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि देशभर में स्थानीय निकायों की भूमिका को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में संगठन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश स्तर पर महापौरों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श की आवश्यकता है।

विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

इस उद्देश्य से विकास शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति के साथ ही संगठन ने उनसे उत्तराखंड के सभी महापौरों की एक दिवसीय बैठक आयोजित करने के लिए सुविधानुसार तिथि एवं समय निर्धारित कर लिखित रूप से अवगत कराने का अनुरोध भी किया है, ताकि प्रदेश के सभी महापौरों को समय रहते बैठक की सूचना दी जा सके। इस बैठक में स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली, शहरी विकास की चुनौतियों, संसाधनों की उपलब्धता और महापौरों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा का रास्ता तैयार होगा।विकास शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तराखंड के नगर निगमों के बीच आपसी समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के विभिन्न शहरों की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को साझा मंच पर रखने के साथ ही स्थानीय निकायों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर भी मिलेगा। महापौरों के अनुभवों और सुझावों के आदान-प्रदान से शहरी विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर महापौर विकास शर्मा ने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। उत्तराखंड के सभी महापौरों को साथ लेकर स्थानीय निकायों से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर गंभीरता से काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर की अपनी अलग आवश्यकताएं और चुनौतियां होती हैं। ऐसे में महापौरों के बीच बेहतर तालमेल, अनुभवों का आदान-प्रदान और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और नगर निकायों को अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी महापौरों के सहयोग से उत्तराखंड के शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए सार्थक पहल की जा सकेगी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: मेयर पुष्कर सिंह धामी

Post navigation

Previous जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।

  • खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    खटीमा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के विकास मॉडल के मुरीद हुए CM यादव।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub