Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, दोनों गिरफ्तार

Mumtyaz Ahmad March 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के मल्ली देवरिया में गेहूं के खेत में मृत मिले हरीश की मौत स्वाभाविक नहीं थी बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका मुंह दबाकर हत्या की थी। प्रेमी ने शव को कंधे पर लादकर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ग्राम मल्ली देवरिया निवासी हरीश 15 मार्च की रात घर से लापता हो गया था और 17 मार्च को घर के समीप गेहूं के खेत में उसका शव बरामद हुआ था। इसी दिन मृतक की पत्नी पारूल ने पति की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी। बुधवार को मृतक के भाई शंकर ने कोतवाली में पारूल और उसके प्रेमी ठेकेदार रईस अहमद उर्फ बाबू निवासी सिरौली कलां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि पारुल ने हरीश के गायब होने की बात किसी को नहीं बताई थी। रईस अहमद उर्फ बाबू का भाई के घर काफी आना-जाना था। रईस अहमद और पारुल के बीच अवैध संबंध हैं। 15 मार्च की रात उन्होंने रईस को अपने भाई के घर जाते देखा था। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि बुधवार को वार्ड नंबर एक मल्ली देवरिया में पारूल के घर पर दबिश दी गई थी। कमरे से पारूल और मो. रईस उर्फ बाबू निवासी वार्ड नंबर 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां पुलभट्टा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने आपस में प्रेम प्रसंग होने और हरीश की हत्या करने की बात स्वीकारी थी। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पारूल ने बताया था कि हरीश आए दिन उससे मारपीट करता था। हरीश से छुटकारा पाने के लिए उसने 15 मार्च को रईस को बुलाया था। यहां पर रईस ने हरीश के हाथ पैर पकड़े थे और पारूल ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया था। हरीश की मौत होने के बाद रईस शव को कंधे में लादकर गेहूं के खेतों के बीच में फेंककर चला गया था। एसपी क्राइम ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तकिए के साथ ही दोनों अभियुक्तों का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous हल्द्वानी में यहां लाखों के जेवरात व नगदी चुराने वाला शातिर मनीष दबोचा
Next दिनेशपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • हरिद्वार में IB के एसपी सीपी नौटियाल पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली, चालक गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हरिद्वार में IB के एसपी सीपी नौटियाल पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली, चालक गिरफ्तार।

  • ट्रांजिट कैंप में महिलाओं से छिनौती का खुलासा – महिला सहित 2 गिरफ्तार, सोने के कुंडल बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    ट्रांजिट कैंप में महिलाओं से छिनौती का खुलासा – महिला सहित 2 गिरफ्तार, सोने के कुंडल बरामद।

  • किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

  • ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • हरिद्वार में IB के एसपी सीपी नौटियाल पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली, चालक गिरफ्तार।
  • ट्रांजिट कैंप में महिलाओं से छिनौती का खुलासा – महिला सहित 2 गिरफ्तार, सोने के कुंडल बरामद।
  • किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub