किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी*➡️ *सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 1️⃣*17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।*2️⃣*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में वांछित बरेली से गिरफ्तार।*

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर , पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा महिला अपराध एवं गंभीर अपराध के दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है।1️⃣ दिनांक 24.10.2026 को वादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में कोतवाली सितारगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में मु0अ0सं0 566/2026 धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी।▶️ पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा किशोरी की तलाश हेतु उसके मोबाइल फोन की लोकेशन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तलाश के दौरान पुलिस टीम को फुलसुंगी, तीन पानी डैम क्षेत्र रुद्रपुर में एक युवक के मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि कश्यप उर्फ गोलू पुत्र करनपाल निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार, सितारगंज बताया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा किशोरी के साथ घर से चले जाने एवं रुद्रपुर में किराये के कमरे में रहने की जानकारी दी गई। अभियुक्त की निशानदेही पर गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।▶️ किशोरी एवं अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकरण में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त रवि कश्यप उर्फ गोलू को दिनांक 19.11.2026 समय 20:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*रवि कश्यप उर्फ गोलू पुत्र करनपाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर*2️⃣ पीड़िता द्वारा अभियुक्त सचिन द्विवेदी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी आरोप लगाए गए थे।▶️ उक्त अभियोग में अभियुक्त सचिन द्विवेदी वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विवेचक क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा धारा 55 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक आदेश प्रदान किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।▶️ दिनांक 19.11.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सचिन द्विवेदी उर्फ सचिदानन्द को रोहिलखण्ड अस्पताल, बरेली उत्तर प्रदेश से समय नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*सचिन द्विवेदी उर्फ सचिदानन्द पुत्र नन्हे लाल द्विवेदी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम विरिया मकरन्दपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।▶️ अभियुक्तगण का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।🔹 *पुलिस टीम*👮🏻♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा👮🏻♀️ उपनिरीक्षक – बबीता टम्टा👮🏻♂️ उपनिरीक्षक – प्रदीप कुमार👮🏻♂️ कांस्टेबल – कृष्ण चन्द्र 👮🏻♂️ कांस्टेबल – सुरेश नेगी 👮🏻♀️ महिला कांस्टेबल – ज्योति शर्मा
