ट्रांजिट कैंप में महिलाओं से छिनौती का खुलासा – महिला सहित 2 गिरफ्तार, सोने के कुंडल बरामद।

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने महिलाओं से हुई छिनौती की घटना का खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने छिनौती में शामिल महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीने गए सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं।वीओ 1 – विगत 18 नवंबर 2026 को वादी मुनेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी वार्ड नंबर 01 बालाजी पुरम कॉलोनी, फुलसुंगा ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर दी कि उनकी माताजी घर से किसी काम से बालाजीपुरम गई थीं। वहां मोटरसाइकिल नंबर UK 06 BM 3933 पर सवार एक पुरुष और एक महिला ने उनकी माताजी के कान में पहने सोने के कुंडल छीन लिए और भाग गए। इसी तरह वादिनी उर्मिला राय पत्नी रमेश चंद्र, निवासी वार्ड नंबर 02 ट्रांजिट कैंप ने भी तहरीर दी कि जब वह दुर्गा मंदिर में पूजा कर लौट रही थीं, तो उसी मोटरसाइकिल पर सवार महिला-पुरुष ने उनके कान से सोने के कुंडल छीन लिए। दोनों तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मुकदमा पंजीकृत किए गए।वीओ 2 – आज को पुलिस टीम आनंदपुर रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि छिनौती करने वाले मोटरसाइकिल सवार परमल टाउन आनंदपुर रोड के पास खड़े हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां एक पुरुष और महिला पुलिस को देखकर भागने की तैयारी करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पुत्र राजेंद्र रस्तोगी, निवासी ट्रांजिट कैंप, गोल मडैय्या गली नंबर 03 बताया। उसकी जामातलाशी में जेब से एक पीली धातु का कुंडल बरामद हुआ। दूसरी महिला ने अपना नाम रवीना पुत्री मुखिया, निवासी विसातगंज, सिसौना, थाना व जनपद बरेली बताया। महिला कांस्टेबल शांति बिष्ट द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक पीली धातु का सोने का कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ये सोने के कुंडल महिलाओं के कान से छीने हैं। मौके पर वादी-वादिनी को बुलाया गया, जिन्होंने बरामद कुंडल अपने-अपने होने की तस्दीक की। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
