Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • खेल
  • विविध

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

Mumtyaz Ahmad January 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

किच्छा:- देवरिया भूड़ा स्थित खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय धर्मेंद्र थापा एवं स्वर्गीय दिनेश चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भूड़ा इलेवन एवं ऑल आउट अवेंजर किच्छा के मध्य खेला गया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

टॉस जीतकर किच्छा की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में भूड़ा इलेवन की टीम 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल आउट अवेंजर किच्छा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। ऑल आउट अवेंजर किच्छा के गेंदबाज तनुज जोशी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। स्वर्गीय धर्मेंद्र थापा एवं स्वर्गीय दिनेश चौधरी जैसे कर्मठ व्यक्तित्वों की स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। खेल मैदान से निकलकर ही राष्ट्र के लिए गौरव पैदा करने वाले खिलाड़ी तैयार होते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ने का संदेश मिलता है। मैं आयोजन समिति को इस सफल पहल के लिए बधाई देता हूं और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।कार्यक्रम में आयोजक समिति अध्यक्ष कृष सक्सेना, सचिव रोहित मेहरा, कोषाध्यक्ष हर्षित जोशी, अमन सक्सैना, दीपक सक्सेना, रमेश जोशी, जगदीश जोशी, लालचंद, अनिल मेहरा, भरत परमार, दीपू जोशी, हरीश बनोला, जग प्रसाद, नीरज बिष्ट, जगत थापा, नीरज कुंजवाल, सोनू कुंजवाल, गगन थापा, अमन सक्सैना, रोहित मेहरा, क्रिस सक्सेना, किसन रिजवी, धर्मेंद्र, रोहित थापा, परशुराम, यस, सौरभ, गौरव, अक्षत, दीपेश, कुणाल, सूरज, गबरू, समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: फीता काटकर शुभारम्भ

Post navigation

Previous पुलिस ने 14 साल से फरार ईनामी बदमाश क़ो किया गिरफ्तार।
Next किच्छा विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महासभा का आयोजन।
  • Latest
  • Popular
  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।

  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!

  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  • STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub