Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा

₹5.72 करोड़ की लागत से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन।

Mumtyaz Ahmad March 7, 2026
ख़बर शेयर करें -
₹5.72 करोड़ की लागत से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन।

रुद्रपुर। ₹5.72 करोड़ की लागत से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन* *विधायक तिलक राज बेहड़ बोले – “शिक्षा के सशक्त आधार से ही विकसित होगा किच्छा, बेटियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता”*किच्छा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में ₹5.72 करोड़ की लागत से जिसमें से 5.28 करोड़ की लागत से नये कक्षा-कक्षों का निर्माण तथा 44 लाख की लागत से पुराने भवन की मरम्मत का कार्य कराया जायेगा | नवीन कक्षा-कक्षों सहित अन्य निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

₹5.72 करोड़ की लागत से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन।

विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज में तीन मंजिला भवन के तहत 12 कक्षा कक्षों का निर्माण एक स्टाफ रूम ,एक बड़ा हाल तथा 3-3 टॉयलेट ब्लॉक तथा स्टाफ टॉयलेट का जिसके तहत प्रत्येक तल में एक टॉयलेट ब्लॉक तथा स्टाफ टॉयलेट बनाये जायेंगे|ये विकास कार्य किच्छा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा | इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव होती है, किच्छा राजकीय इंटर कॉलेज की 1976 में स्थापना हुयी था तथा ऊनके द्वारा पूर्व में भी 1999 में केमिस्ट्री लैब 2002 में फिजिक्स होम साइंस और बायो लैब के निर्माण तथा 2010 में जिला योजना के तहत दो कक्षा कक्ष का निर्माण कराया गया वे सदैव शिक्षा के प्रति चिंतित रहते हैं उनका प्रयास तो एक नया राजकीय इंटर कॉलेज बनाए जाने का था किंतु उसकी मंजूरी प्राप्त नहीं हो सकी | बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है, ताकि छात्राओं को बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिल सके। विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण से छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए सरकार और जनप्रतिनिधि इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

₹5.72 करोड़ की लागत से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए भविष्य में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे अपने सपनों को साकार कर सकें। विधायक ने विद्यालय परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में किच्छा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रिसिपल अंजू सक्सेना,विद्यालय प्रबंधन समिति शिखा चौधरी,हरीश ,सलमा बेगम,सहायक अभियंता मंडी परिषद् मोसिन अली खान,जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य,निवर्तमान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, मेजर सिंह, इम्तियाज मलिक,नजाकत खान,गुरचरण सिंह,हरभजन सिंह,लियाकत अंसारी,दलीप बिष्ट,ओंमप्रकाश दुआ,विनोद पन्त,सुनीता कश्यप,रामबाबू,अशोक चुघ,बिशन सिंह कोरंगा,संतोष अधिकारी,संतोष ठाकुर,धर्मेन्द्र सिन्धी,तोशिफ मलिक,अशोक सिडाना ,छोटेलाल कोली,गौरव बेहड़,दलजीत ककड़,डिम्पल सिंह, सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: विधायक तिलकराज बेहड़

Post navigation

Previous कोसी नदी में मिला एक महीने के हाथी के बच्चे का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज।
Next डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub