Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा

यूपीएससी में शाम्भवी तिवारी ने 46वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव।

Mumtyaz Ahmad March 7, 2026
ख़बर शेयर करें -
यूपीएससी में शाम्भवी तिवारी ने 46वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव।

*रुद्रपुर, किच्छा स्थित बसंत गार्डन निवासी शाम्भवी तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 46वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने कैम्प कार्यालय में शाम्भवी तिवारी को आमंत्रित कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शाम्भवी की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।शाम्भवी तिवारी के पिता सुशील तिवारी टांडा स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता निवेदिता अवस्थी नानकमता स्थित डिग्री कॉलेज में लेक्चरार हैं। शिक्षा और संस्कारों से समृद्ध पारिवारिक माहौल ने शाम्भवी को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रेरित किया।शाम्भवी ने वर्ष 2024 में भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें 445वीं रैंक प्राप्त हुई थी और रेलवे ट्रैफिक सेवा में चयन का अवसर मिला था। किन्तु वह इससे संतुष्ट नहीं थीं और उन्होंने अपने लक्ष्य को और बेहतर बनाने के लिए दोबारा परीक्षा देने का निर्णय लिया। अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने इस बार 46वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।शाम्भवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंतनगर स्थित कैंपस स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद पंतनगर से ही इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके नाना डॉ. आर.पी. अवस्थी पंतनगर विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शाम्भवी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, नाना तथा ईश्वर की प्रेरणा को देती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन लगभग छह से सात घंटे अध्ययन करती थीं। वहीं इंटरव्यू की तैयारी के समय उन्होंने पढ़ाई के समय की कोई निश्चित सीमा नहीं रखी और लगातार मेहनत की। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग लेकर अपनी तैयारी को और मजबूत किया।शाम्भवी ने बताया कि आज के दौर में आधुनिक तकनीक को अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करना चाहिए और फिर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि जीवन में संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, सुशील तिवारी मौजूद थे।———————————————–जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर

ख़बर शेयर करें -
Tags: शिक्षा

Post navigation

Previous डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।
Next खनन विभाग ने फरवरी 2026 तक ही 965 करोड़ रुपये का राजस्व किया अर्जित।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub