Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

घरेलू गैस की कालाबाजारी व भंडारण करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही – डीएम।

Mumtyaz Ahmad March 12, 2026
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। – घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।

घरेलू गैस की कालाबाजारी व भंडारण करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही – डीएम।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑन लाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हे पहले गैस सिलेण्डर डिलिवरी की जायेगी। उन्होने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केन्द्र है जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरो पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाये। उन्होने कहा कि गैस डिलिवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है। जिलाधिकारी ने कहा जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाईन कनेक्शन लेना चाहते है वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से सम्पर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है। इस दौरान जिलाधिकारी ने आपदा कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। उन्होने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे। –

ख़बर शेयर करें -
Tags: गैस कालाबाजारी

Post navigation

Previous सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय ऊधमसिंहनगर की ओर से आयोजित हुआ सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम।
Next एडीएम व एसपी क्राइम ने रुद्रपुर के गैस गोदामों का किया निरीक्षण।
  • Latest
  • Popular
  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।

  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!

  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  • STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub