एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
*➡️ *बिना सत्यापन के रह रहे लोगों का किया चालान।*➡️ *बिना सत्यापन के किरायेदारों को रखने पर मकान मालिकों पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना।

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘किरायेदार सत्यापन अभियान’ चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने किच्छा कोतवाली एवं पुलभट्टा थाना क्षेत्रों में व्यापक जांच-पड़ताल कर नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों एवं बिना सत्यापन रह रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की।

*थाना पुलभट्टा क्षेत्र:* किरायेदार सत्यापन न कराने वाले 03 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000-₹10,000 का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त बिना सत्यापन के रह रहे 05 व्यक्तियों का ₹250-₹250 का नगद चालान किया गया। *कोतवाली किच्छा क्षेत्र* किच्छा पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वाले 07 मकान मालिकों/व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 का चालान किया गया तथा पुलिस अधिनियम के तहत 02 व्यक्तियों के ₹250-₹250 के नगद चालान काटे गए।*कोतवाली सितारगंज क्षेत्र*सितारगंज पुलिस द्वारा किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने वाले 06 मकान मालिकों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना (चालान) लगाया गया और बिना सत्यापन रह रहे 11 व्यक्तियों का ₹250-₹250 का नगद चालान काटा गया।

*पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने मकानों में रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।*
