Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

Mumtyaz Ahmad October 3, 2026
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान सितारगंज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। शिविर में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

शिविर में बिजली,पानी,प्रधानमंत्री आवास,दिव्यांग उपकरण सहायता,दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि समस्याओं को लेकर कुल 16 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से 11 शिकायतों व समस्याओं का अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया गया। कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।तथा पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

साथ ही जो अधिकारी शिविर में उपस्थित नहीं हुए उनके तत्काल स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए है।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर में विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान और निस्तारण किया गया। साथ ही शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा नए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों की बिजली, पेयजल और नाली जैसी बुनियादी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है।सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की।शिविर में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को 4 मोटराइज ट्राइसाइकिल,8 व्हील चेयर,2 वॉकर,1चेयर विद कमोड वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने कृषि विभाग से स्वाह्यत सहकारिता राणा कृषक स्वयं सहायता समूह को 4 लाख का अनुदान चेक वितरित किए। पशुपालन की गाय एवं बकरी योजना के तहत दस से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन के लिए 13 एवं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 15 राशन कार्ड के लिए आवेदन कराये गए। महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा 1महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थी को चैक वितरित किये गए एवं मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना एवं मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत 2 आवेदन कराये गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 166 ओपीडी की गयी, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 2, जननी सुरक्षा योजना के लिए 22, आयुष्मान कार्ड के लिए 5 आवेदन कराए गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्यामलराय को मत्स्य पालन योजना के तहत लाख का चेक दिया गया। शिविर में पहुंचे फ़रयादी निर्मल सिंह,मीरा मंडल ने दिव्यांग उपकरण देने एवं अनिता,सुनीता,उमा देवी,मुकेश सिंह आदि ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की।टिकोलो देवी,हरवंश लाल ने बिजली बिल सुधार करने की मांग की।इस दौरान फरियादी ऋषिपाल ने दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनने का मुद्दा उठाया जिस पर कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थी ऋषिपाल का मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण जारी कराया। शिविर में अध्यक्ष नगर पालिका सरदार सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, अध्यक्ष हज कमेटी ख़तीब अहमद, एसडीएम तुषार सैनी सहायक निदेशक मत्स्य संजय चिमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: शिविर का आयोजन

Post navigation

Previous दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • Latest
  • Popular
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub