टीबी उन्नमूलन क़ो लेकर जोश टीम का किया शुभारम्भ।

रूद्रपुर। जिला सभागार में गुरूवार को टीबी उन्मूलन को लेकर जोश टीम का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशन में टीबी निक्षय अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करना है। निक्षय मित्र के माध्यम से मरीजों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण किट के साथ ही सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है, ताकि टीबी को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक देश में 67,933 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है।’’टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ के नारे के साथ जोश कार्यक्रम की शुरुआत की गई। टीबी मुक्त पंचायत पर विशेष फोकस रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि नियमित तौर पर टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है तथा इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग किया जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि जनपद में कुल 375 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 229 ग्राम पंचायतें पूर्णतः टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इस समय जनपद मे टीबी के कुल 3969 मरीज हैं, जिनमे से 2286 का इलाज चल रहा है, अन्य लोग टीबी मुक्त हो चुके हैं। उन्होनें बताया कि जनपद मे 3803 निःक्षय मित्र बनाये गए हैं। उन्होनें बताया कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर वालंटियर्स की टीम गठित कर गतिविधियों की जानकारी लगातार ली जाती है। अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री, सुरेश कोली, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, अमित नारंग, योगेश वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।-
