Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।

Mumtyaz Ahmad October 27, 2026
ख़बर शेयर करें -

2027 में उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, किच्छा विधानसभा सीट पर भी लहराएगी विजय का परचम — दिनेश आर्या

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्या जी के प्रथम बार किच्छा आगमन पर भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह के कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया।

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।

इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्या जी ने किच्छा स्थित दीनदयाल चौक पहुँचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों का स्मरण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण की भावना को महत्वपूर्ण बताया।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार किच्छा-पंतनगर विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराएगी।

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।

उन्होंने संगठन की एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का स्वागत करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका राज्यसभा सांसद बनना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।विवेक दीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की एकजुटता, वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि किच्छा-पंतनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय हैं।कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय विकास एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यसभा सांसद के प्रथम किच्छा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, लता सिंह, जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, संजीव कुमार सिंह, संजीव खन्ना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारुन मलिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमलता चौहान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कविता मान, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋतु अग्रवाल, सैल शुक्ला, जानकी तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, बलकेश चौधरी, नवजोत सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, सशांक सिंह, विशाल चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्या जी को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ख़बर शेयर करें -
Tags: नवनियुक्त राज्य सभा सांसद

Post navigation

Previous जुआ खेलते 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,88,100 नकद एवं पोकर सेट बरामद
Next बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया नर हाथी, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
  • Latest
  • Popular
  • बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया नर हाथी, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया नर हाथी, मौके पर ही दर्दनाक मौत।

  • नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।

  • जुआ खेलते 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,88,100 नकद एवं पोकर सेट बरामद
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    जुआ खेलते 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,88,100 नकद एवं पोकर सेट बरामद

  • चरस के साथ अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    चरस के साथ अलीगढ़ का तस्कर गिरफ्तार।

  • खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का फूंका पुतला।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का फूंका पुतला।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया नर हाथी, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
  • नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन।
  • जुआ खेलते 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,88,100 नकद एवं पोकर सेट बरामद

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub