छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

किच्छा। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों एवं छठ पूजा स्थलों पर पहुँचकर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विवेक दीप सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अटूट आस्था, पवित्रता एवं सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, त्याग एवं समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने छठी मैया से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर उनके साथ लवी सहगल, सुनील शर्मा, सौरव गुप्ता, चंदन जायसवाल, वीरेंद्र वर्मा, रिंकू सिंह, सौरव सिंह, संतोष सिंह, अलकेश सिंह, रक्षित अग्रवाल, सचिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
