वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत।

किच्छा। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर किच्छा में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों एवं संगत का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने गुरु नानक देव जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया है।

उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वागतकर्ता शोभित शर्मा, हरीश खानवानी, शरन संधू, वीरेंद्र गंभीर, अनिल जल्होत्रा, पंजाबी महासभा अध्यक्ष राजा सुखीजा, देवेंद्र सेतिया, राजीव आहूजा, गौरव अरोरा, नितेश बाला, किशन गोयल, सुरेंद्र सिंह गंगवार, अमृतपाल रंधावा, राहुल सिंह, जग्गू सिंह, नवजोत सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
