Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल

घर में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम।

Mumtyaz Ahmad April 30, 2025
ख़बर शेयर करें -
घर में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम।

रामनगर।रामनगर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है,यहाँ एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की घर में रखी पानी की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई, यह हादसा इतना अचानक और दुखद था कि पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। घटना रामनगर के ग्राम पूछड़ी की है, जहां एक श्रमिक परिवार की डेढ़ वर्षीय बेटी रचना की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि रचना के माता-पिता, इंदर कुमार और उनकी पत्नी, रोज़ की तरह सुबह काम पर निकल गए थे,घर में उनके अन्य बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद सभी बच्चे बाहर खेलने चले गए और छोटी रचना घर में अकेली रह गई। इसी दौरान मासूम रचना खेलते-खेलते घर के आंगन में पहुंची, जहां एक पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी,खेलते समय रचना का संतुलन बिगड़ा और वह बाल्टी में गिर गई,इतनी छोटी उम्र और शरीर होने की वजह से वह बाल्टी से बाहर नहीं निकल सकी और पानी में डूब गई.कुछ देर बाद जब बाकी बच्चे खेलने के बाद घर लौटे, तो उन्होंने रचना को बाल्टी में मुंह के बल डूबा हुआ देखा, बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे,इसके बाद रचना के माता-पिता को भी सूचना दी गई.माता-पिता जब घर पहुंचे और अपनी लाड़ली को इस हालत में देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई, वे तुरंत बच्ची को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी,डॉक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, बच्ची की मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मृतक के पिता इंदर कुमार ने कहां कि हम रोज़ की तरह काम पर गए थे,बच्चों को साथ रखा था, लेकिन रचना घर में रह गई थी,समझ नहीं पा रहे कि ये सब कैसे हो गया, हमारी दुनिया उजड़ गई।इस हादसे ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है,विशेष रूप से ऐसे घरों में, जहां खुले बर्तन, बाल्टियाँ या अन्य जोखिम भरे साधन मौजूद हों, वहां अतिरिक्त सतर्कता की ज़रूरत होती है।विशेषज्ञों का भी कहना है कि छोटे बच्चों के आसपास पानी के खुले स्रोत, जैसे बाल्टी, टंकी, या तालाब जैसी चीज़ें बेहद खतरनाक हो सकती हैं,दो इंच गहरे पानी में भी बच्चा डूब सकता है, यदि वह बाहर न निकल पाए।रामनगर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा माना जा रहा है, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

ख़बर शेयर करें -
Tags: डूबने से मौत बच्ची की बाल्टी

Post navigation

Previous हल्द्वानी डिपो में तैनात कृष्ण गोपाल गुप्ता को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
Next हरिद्वार के सलेमपुर में चलते कबाड़ भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub