Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad June 16, 2026
ख़बर शेयर करें -

*पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर SSP अजय गणपति का प्रहार, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार**”अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल”*

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पिस्टल के बल पर एक परिवार को धमकाने, रिहायशी क्षेत्र में अराजकता फैलाने एवं दहशत का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।*घटना का विवरण*➡️ दिनांक 10.06.2026 को चौकी आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक घर पर पहुंचकर हो-हल्ला करते हुए परिवार को धमकाया गया तथा पिस्टल दिखाकर भय का वातावरण बनाया गया।

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार।

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर एक आरोपी पिस्टल फेंककर मौके से फरार हो गया । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल एवं .30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल द्वारा लगभग एक माह पूर्व आत्महत्या की गई थी। परिजनों द्वारा अपने घर के सामने एसी की दुकान संचालित करने वाले रमन कक्कड़ को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।दिनांक 10.06.2026 को रमन कक्कड़, उसके भाई रवि कक्कड़ एवं उनके अन्य साथियों द्वारा सन्नी के परिवार के साथ विवाद किया गया। आरोपियों के साथ आए एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया गया। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे। पीछा किए जाने पर एक आरोपी द्वारा पिस्टल फेंक दी गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।*SSP के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमें*➡️ घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी।➡️ पुलिस जांच में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी पुनः पीड़ित पक्ष को नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकते हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।*गिरफ्तारी*➡️ दिनांक 15.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ एवं पिस्टल लेकर आने वाला आरोपी दीपक कुमार रामपुर (उत्तर प्रदेश) के खानपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी, आदर्श कॉलोनी चौकी एवं रम्पूरा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।➡️ पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।**गिरफ्तार अभियुक्त*1. रमन कक्कड़ पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम केसरपुर, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष।2. दीपक कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी ग्राम मजरा झुण्डी सकैनिया, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 26 वर्ष।*बरामदगी का विवरण*➡️ एक अदद लोडेड .30 बोर पिस्टल➡️ .30 बोर के 06 जिंदा कारतूस*पुलिस टीम*➡️ निरीक्षक प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर➡️ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक➡️ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार➡️ उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पूरा➡️ उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी➡️ उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी➡️ हेड कांस्टेबल प्रकाश भोजक➡️ कांस्टेबल दिनेश खडायत➡️ कांस्टेबल महेश पंचपाल➡️ कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी*”ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने तथा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

ख़बर शेयर करें -
Tags: पुलिस की कार्यवाही

Post navigation

Previous सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियो के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन में हुई चर्चा।
Next जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं भरा मैक्स वाहन पलटा, 04 बच्चों सहित 11 लोग घायल।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub