जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं भरा मैक्स वाहन पलटा, 04 बच्चों सहित 11 लोग घायल।


अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन मंगलवार दोपहर बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 4 बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया, जहां से दो महिलाओं को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद श्रद्धालु परिवार सहित कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे।


